शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, नगदी और जेवरात लेकर भागी लुटेरी दुल्हन की तलाश जारी

पीड़ित के भाई प्रदीप द्वारा बताया गया की जिस लड़की के साथ शादी की है, वह पूर्व से विवाहित है। उसके 4 बच्चे हैं और उनके साथ धोखाधड़ी कर शादी कराई है। इस बात को कहने पर दुल्हन द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

Etah Gang busted search continues for robber bride who ran away with cash and jewelry

आजकल शादी के लिए जोड़े मिलाने का ऑनलाइन ट्रेंड चल रहा है, जिसमें युवक और युवतियों के बॉयोडाटा फ़ोटो सहित लिंक कर दिए जाते हैं और ऑनलाइन ही बातचीत कर विवाह तय कर लिया जाता है। इसी ट्रेंड का फायदा उठाकर, एक संगठित ठगों का गिरोह पहले युवतियों की जानकारी साझा करता हैं और फिर जब कोई युवक या अधेड़ इनके जाल में फंस जाता है, तो पहले उससे विभिन्न खर्चे बताकर ऑनलाइन ही रकम खाते मैं जमा करवा लेते हैं। फिर उसी गिरोह की कोई लड़की माँ बन जाती है, कोई पिता बन जाता है और शेष भाई बहन बनकर अपने शिकार को हलाल करते हैं।

एटा के व्यक्ति को लखनऊ लेजाकर ठगा

एटा के व्यक्ति को लखनऊ लेजाकर ठगा

उत्तर प्रदेश के एटा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमे थाना कोतवाली देहात के ग्राम गाजीपुर पहोर के रहने वाले नरेश चंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। इन्होने बताया कि वो चार भाई हैं, जिसमें प्रदीप की शादी के लिए उन्होंने अपने मिलने वाले अनिल से करीब 1 माह पूर्व बातचीत की थी। जिसके बाद अनिल द्वारा धर्मेंद्र निवासी हाथरस से मुलाकात कराई गई और उसने बताया कि जनपद लखनऊ में एक लड़की शादी योग्य है। इस दौरान अनिल ने समय निश्चित करके अपने साथ लखनऊ ले चलूंगा की बात कही।

सब गोलमाल है!

सब गोलमाल है!

इसके आगे की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि, अनिल ने अपने साले पिंकू के साथ हम लोगों को लखनऊ भेजा। जहां एक महिला से उनकी मुलाकात कराई गई। महिला ने लड़की दिखाई तथा षड्यंत्र के तहत अनिल ने अपने साले पिंकू के लिए उसकी बात चलाई। हमने कहा कि आप लोग मुझे प्रदीप की शादी कराने की बात कहकर यहां लाए थे, तो सभी उपरोक्त लोगों ने मिलकर कहा कि आज रात्रि में हम यही रुकेंगे तथा दूसरी लड़की प्रदीप के लिए दिखा देंगे। अगले दिन उक्त महिला ने एक और लड़की को बुलाया जिसको पसंद करने के बाद सभी ने मिलकर गोद भराई की रस्म पूरी की।
किसी और की गोद भराई, शादी किसी और से
बाद में 26 जनवरी को उक्त महिला द्वारा बताया गया कि जिस लड़की के साथ गोद भराई की थी, वह किसी और के साथ चली गई है। इसलिए अन्य लड़की से शादी कराने की बात की गई। फिर उक्त महिला द्वारा दूसरी लड़की दिखाई गई, जिससे शादी के लिए यह लोग मान गए। जिसके बाद 27 जनवरी को नई नवेली दुल्हन की विदाई करवाकर ये सभी अपने घर वापस आ गए।

4 बच्चों की माँ निकली नई नवेली दुल्हन

4 बच्चों की माँ निकली नई नवेली दुल्हन

पीड़ित के भाई प्रदीप द्वारा बताया गया की जिस लड़की के साथ शादी की है, वह पूर्व से विवाहित है। उसके 4 बच्चे हैं और उनके साथ धोखाधड़ी कर शादी कराई है। इस बात को कहने पर दुल्हन तथा उसके साथियों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से शादी कराने तथा रुपए तथा जेवरात लेकर फरार हो जाने वाले गिरोह का भांडा फूटा और घटना में संलिप्त 3 अभियुक्त व एक अभियुक्ता को प्रदीप के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Recommended Video

    यूपी: महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा
    शादी करवाने का झांसा देकर फंसाता था गिरोह

    शादी करवाने का झांसा देकर फंसाता था गिरोह

    पुलिस के मुताबिक घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही गिरोह द्वारा अब तक की गई घटनाओं के संबंध में और ज्यादा जानकारी की जा रही है। अभियुक्त शादी करवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। शादी के बाद ही दुल्हन बनकर आई महिला मौका पाकर घर से गहने और रुपए लेकर फरार हो जाती है। ये गिरोह जिन युवकों की शादी नहीं हो रही होती है, उन्हें शादी करवाने का झांसा देकर फंसाता था। जब पीड़ित अपने रुपए तथा गहने वापस मांगते हैं, तो झूठे दहेज और दुष्कर्म के मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उसे डरा देते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+