सेना के शिविर में फंदे पर लटका मिला था जवान का शव, छह दिन बाद पत्नी ने उठाया ये कदम
एटा, 12 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले से है। यहां एक महिला ने गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जांच में जुट गई है। बता दें कि महिला के पति का शव भी छह अगस्त को सेना के शिविर में लटका मिला था।

यह मामला एटा जिले के कोतवाली देहात के गांव बिजोरी का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी अरविंद चौहान सेना में जवान थे। वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। छह अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। वहीं, अब पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी। अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे वह आहत थी।
तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह वर्तमान में अहमदनगर में तैनात हैं। पिता अरुण चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने जान दे दी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications