Zubeen Garg: ये क्या हो रहा था जुबीन गर्ग को? पानी के अंदर हुई थी ऐसी हालत, नए वीडियो ने मचाई सनसनी

Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के निधन ने संगीत जगत और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गत 23 सितंबर 2025 को उनका अंतिम संस्कार किया गया लेकिन फैंस अब भी इस दुख से उबर नहीं पाए हैं।

सिंगर जुबीन गर्ग का नया वीडियो वायरल
इसी बीच सिंगर जुबीन गर्ग एक और वीडियो सामने आया है, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में जुबीन गर्ग सिंगापुर में अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह काफी थके हुए दिखाई दे रहे हैं।

Zubeen Garg

बिना लाइफ जैकेट तैरते दिखे जुबीन गर्ग

-वायरल हो रहे वीडियो में जुबीन गर्ग की सांस भी फूलती हुई लग रही है। वीडियो में साफ दिखता है कि उन्हें राफ्ट तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। खास बात ये है कि उन्होंने इस दौरान लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी।

-आपको बता दें कि जुबीन गर्ग की मौत के कुछ दिन बाद ही एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह क्रूज से समंदर में कूदते दिखाई दिए थे। उस वक्त उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी और पानी में तैरने का मजा ले रहे थे। लेकिन अब सामने आए नए वीडियो में वह बिना जैकेट के नजर आ रहे हैं और संघर्ष करते हुए दिखते हैं।

बैकग्राउंड में सुनाई दी थी दोस्तों की आवाज

-वीडियो में उनके साथ मौजूद लोग उन्हें उत्साहित करने के लिए हूटिंग कर रहे हैं, लेकिन फैंस का कहना है कि जब जुबीन इतनी मुश्किल से तैर रहे थे, तब उनके दोस्तों को उन्हें तुरंत मदद करनी चाहिए थी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि जुबीन को बचाया जा सकता था।

-वीडियो देखने के बाद जुबीन गर्ग के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- वो सांस नहीं ले पा रहे थे। वहीं एक यूजर ने सवाल उठाया है कि आखिर उनके साथी उस वक्त सिर्फ हौसला बढ़ा रहे थे, मदद क्यों नहीं कर रहे थे।

सिंगर को लाइफ जैकेट उतारना पड़ा भारी

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में जुबीन गर्ग ने लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में छलांग लगाई थी, लेकिन तैरने में परेशानी होने पर वह वापस आए और जैकेट उतार दी। इसके बाद उन्होंने दोबारा पानी में छलांग लगाई और इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया।

-हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे देखकर फैंस का दुख और ज्यादा बढ़ गया है।

कैसे हुई जुबीन गर्ग की मौत?

-गत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग का दुखद निधन हो गया है। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समंदर से बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

-डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जुबीन गर्ग को बचाया नहीं जा सका। सिंगापुर के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान ही 52 के सिंगर की मौत हो गई। खबर है कि वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 की शाम को मंच पर प्रस्तुति देनी थी।

मामले की जांच के लिए बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT)

-फिलहाल खबर है कि सिंगर जुबीन गर्ग की 'संदिग्ध' मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए असम सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस मामले की तह तक जाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

-DGP हरमीत सिंह ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के निर्देश पर जुबीन गर्ग के मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+