'वजन कम करो, नोज सर्जरी कराओ' भैया जी की ये एक्ट्रेस हुई थी बॉडीशेम का शिकार, कहा-'इन मर्दो कों हमेशा...'
Zoya Hussain: बॉलीवुड में कई ऐसे आउटसाइडर्स हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है और उनकी गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। ऐसे में आज उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे तो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं भैया जी की एक्ट्रेस जोया हुसैन जिन्होंने आउटसाइडर होकर इंडस्ट्री में नाम कमाया है।
बता दें कि, जोया हुसैन अब तक कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उनकी बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप से भी अच्छी दोस्ती है लेकिन एक्ट्रेस ने कभी उनसे काम नहीं मांगा। इस बीच जोया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे डायरेक्टर्स की बॉडी शेमिंग का सामना किया।

NEWS 18 के साथ बातचीत के दौरान जोया हुसैन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझसे ना जाने कितने ही कास्टिंग डायरेक्टर्स ने लिप सर्जरी कराने की सलाह दी है। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे अपनी नाक ठीक करानी चाहिए, वजन कम करो, कुछ ढंग की दिखो, और अपने लुक्स पर मेहनत करनी चाहिए।'
जोया हुसैन ने आगे कहा कि, 'जब मैंने ऑडिशन देना शुरू किया था तो मुझे लगा कि यहां महिलाओं को इसी तरह जज किया जाता है। उनके लुक्स को लेकर गलत बातें बोली जाती है। लेकिन जब से मैंने इन बातों को समझना शुरू किया तो मैं अपनी स्किन में अब काफी कम्फर्टेबल रही हूं। मैंने कभी भी कास्टिंग डायरेक्टर्स की बात नहीं सुनी क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं कैसी दिखती हूं।'
जोया ने ये भी कहा कि, 'मैं जैसी हूं वैसी ही अच्छी हूं इन मर्दो को क्या पता कि हम महिलाओं को शरीर में किन बदलावों से गुजरना पड़ता है। मैं किसी के आगे काम के लिए प्लीज नहीं कर सकती और ना ही मुझे किसी को कुछ समझाना है। मैं जानती हूं कि जैसी भी हूं मैं बेस्ट हूं।' बता दें कि, जोया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मुक्काबाज़' से की थी। फिलहाल वह फिल्म भैया जी से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications