जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने कहा- दुआ मांगों, कैसी है हालत?
Zareen Khan Mother Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इस वक्त निजी जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं। उनकी मां की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस स्थिति ने एक्ट्रेस को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भावुक अपील की है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर जरीन खान का इमोशनल मैसेज
जरीन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने मां की सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा है- मां को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।

हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई
इस पोस्ट के साथ जरीन खान ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है, जो उनकी बेचैनी और भावनात्मक स्थिति को साफ दर्शाती है। फैंस लगातार कमेंट्स और मैसेज के जरिए एक्ट्रेस की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
पहले भी बिगड़ चुकी है एक्ट्रेस की मां की सेहत
-ये पहला मौका नहीं है जब जरीन खान की मां को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। अक्टूबर 2025 में भी जरीन खान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उस समय भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस से दुआओं की अपील की थी।
-उस समय करीब एक हफ्ते के इलाज के बाद जरीन खान की मां की हालत में सुधार हुआ था और एक्ट्रेस उन्हें घर लेकर आई थीं। उन्होंने उस वक्त भी फैंस को अपडेट देते हुए शुक्रिया अदा किया था।

जरीन खान का फिल्मी करियर
-आपको बता दें कि जरीन खान ने साल 2010 में फिल्म वीर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह सुपरस्टार सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं।
-इसके बाद जरीन खान ने हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2 और 1921 जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें अब तक कोई बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट नहीं मिल पाई है।
-बॉलीवुड के बाद जरीन खान ने पंजाबी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
फैंस की दुआओं का इंतजार
इस मुश्किल घड़ी में जरीन खान पूरी तरह अपनी मां के साथ खड़ी हैं। इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले भी लगातार उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी मां जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। फिलहाल फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि जरीन खान के जीवन में चल रहा ये कठिन समय जल्दी खत्म हो और उनकी मां पूरी तरह से ठीक हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications