18 महीने से अलग रह रहे हैं युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा, तलाक की वजह का अब हुआ खुलासा, वकील ने क्या कहा?
Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में है। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन अब खबर आ रही है कि कपल के बीच अब कुछ भी नहीं है। दोनों हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें हाल ही में दोनों मुंबई में कोर्ट में पेश हुए थे ताकि तलाक को कानूनी तौर पर अंतिम रूप दे सकें।
ABP न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट की सुनवाई के दौरान धनश्री और युजवेंद्र ने अपने तलाक की वजह बताई। कपल ने बताया कि वे पिछले 18 महीने से अलग रह रहे थे। जब तलाक के कारण के बारे में पूछा गया, तो दोनों ने माना कि उनके बीच आपसी मतभेद होने लगा था। जिसके कारण एकसाथ रहना मुश्किल हो गया।

इसके अलावा, हाल ही में यह भी खबर आई थी कि 2020 में शादी करने वाले धनश्री और युजवेंद्र चहल ने अपना तलाक तय कर लिया है। हालांकि, धनश्री के वकील ने बताया कि मामला अभी भी चल रहा है। उन्होंने कहा, "मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, यह मामला वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए क्योंकि बहुत सी गलत जानकारी फैल रही है।"
तलाक की प्रक्रिया चल रही है, और हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि धनश्री चहल से 60 करोड़ रुपये का ऐलिमनी मांग रही हैं। लेकिन धनश्री के परिवार ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये खबरें बिल्कुल गलत हैं। शुक्रवार को, धनश्री वर्मा के परिवार के एक सदस्य ने बयान जारी करते हुए इन आरोपों को नकारा और सभी से बिना पुष्टि की जानकारी फैलाने से बचने की अपील की। परिवार के सदस्य ने यह स्पष्ट किया कि धनश्री ने कभी भी चहल से कोई ऐलिमनी नहीं मांगी।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का साल 2024 में तलाक हुआ था। इसके बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर खबर आने लगी कि कपल अलग हो चुका है। यहां तक कि दोनों ने इंस्टाग्राम से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। खैर अब तक ना तो धनश्री ने इस बारे में खुलकर बात की और ना युजवेंद्र चहल ने। ऐसे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।












Click it and Unblock the Notifications