Yuzvendra Chahal की पत्नी धनश्री वर्मा पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ इस खास सदस्य का निधन
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहेल की पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं। शो में वह अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। उन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
धनश्री वर्मा पर टूटा दुखों का पहाड़
अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से ही धनश्री वर्मा शो के फिनाले में भी पहुंच गई हैं लेकिन इस बीच फिनाले से पहले ही धनश्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धनश्री के परिवार के एक खास सदस्य का निधन हो गया है, जिसकी वजह से कोरियोग्राफ बूरी तरह से टूट गई हैं। इस बात की जानकारी धनश्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।

पोस्ट शेयर कर धनश्री ने दी जानकारी
खबर है कि धनश्री वर्मा ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी नानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। धनश्री ने गत 23 फरवरी 2024 को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया कि उनकी नानी का निधन हो गया है। धनश्री ने अपने इंस्टा पर अपनी नानी के साथ बिताए पलों को शेयर किया है।
धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
धनश्री वर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जीवन में इतनी बड़ी बीमारियों से लड़ने के बाद आपने बड़ी ही जुनून के साथ लड़ाई लड़ी। आप मेरे लिए हमेशा मार्गदर्शक रहीं। आज मैं जो भी हूं, उसका पूरा श्रेय आपको ही जाता है। आपके आशीर्वाद से ही सब संभव हो पाया है।
धनश्री ने सोशल मीडिया पर नानी को दी श्रद्धांजलि
धनश्री वर्मा ने आगे लिखा- मैं ये कभी नहीं भूल सकती कि मेरा नाम धनश्री आपने ही रखा था। हमेशा याद आओगी आप, मेरी तरफ से श्रद्धांजलि, मेरी प्यारी नानी, मेरी योद्धा, ओम शांति। इस तरह धनश्री ने अपनी नानी के जाने पर अपना दुख बयां किया है।
इस दिन होगा 'झलक दिखला जा 11' का ग्रैंड फिनाले
आपको बता दें कि झलक दिखला जा 11 शो में धनश्री वर्मा फाइनलिस्ट बन गई हैं। उनके साथ इस लिस्ट में मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्र का नाम शामिल है। शो का ग्रैंड फिनाले आगामी 3 मार्च 2024 को होने वाला है लेकिन उससे पहले ही धनश्री वर्मा के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धनश्री अपनी नानी के बेहद करीब थीं।












Click it and Unblock the Notifications