2 पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक 20 दिन बाद फिर बने पापा, पहली पत्नी पायल ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने जीवन में इस अप्रैल महीने के अंदर ही तीन नन्हें मेहमानों का स्वागत किया है।

Youtuber Armaan Malik: दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। काफी लंबे इंतजार के बाद उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसी खुशखबरी के साथ यूट्यूबर अरमान मलिक इस अप्रैल महीने में 20 दिन के अंतराल में दो-दो छोटे बच्चों के पापा बन गए हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अब लोग अरमान मलिक, उनकी पहली पत्नी पायल मलिक और न्यूबॉर्न बेबीज को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
अरमान मलिक जुड़वा बच्चों के बने पिता
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने जीवन में इस अप्रैल महीने के अंदर ही तीन नन्हें मेहमानों का स्वागत किया है। अरमान मलिक से इस गुड न्यूज को सुनने के बाद से उनके परिवार वाले, फैंस और दोस्त सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने आज यानी 26 अप्रैल 2023 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने गत 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे जैद को जन्म दिया था।
सोशल मीडिया पर अरमान मलिक ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और फैंस को बताया है कि वह दो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। अस्पताल से शेयर की गई इस तस्वीर में अरमान मलिक, पहली पत्नी पायल मलिक, दूसरी पत्नी कृतिका और बड़े बेटे चिरायु के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा है- फाइनली पायल मां बन गई हैं...कोई अनुमान लगा सकता है बेटा हुआ है या बेटियां।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल
पति अरमान मलिक के साथ-साथ पहली पत्नी पायल मलिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। ये तस्वीरें पायल के मैटरनिटी फोटोशूट की हैं, जिनमें वह पिंक कलर के फ्लोरल गाउन पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पायल ने कैप्शन में लिखा है- आखिर वो घड़ी आ ही गई.. मां बनने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications