जानें कैसे एकसाथ प्रेग्नेंट हो गई थीं यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, ये है उनकी प्रेग्नेंसी की सच्चाई
Youtuber Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी साल उनकी दोनों पत्नियां मां बनी हैं। दोनों बीवियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने पर यूट्यूबर अरमान मलिक खूब ट्रोल भी हुए थे। दिसंबर 2022 में ही यूट्यूबर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की घोषणाकी थी जिसके बाद लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे थे। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल का एक बड़ा बेटा है और इस साल उन्होंने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जबकि यूट्यूबर की दूसरी पत्नी कृतिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में अरमान मलिक 4 बच्चों के पिता हैं।
अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एकसाथ हुई थीं प्रेग्नेंट
यूट्यूबर अरमान मलिक उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल की दोस्त कृतिका से शादी कर ली थी। इसके बाद तीनों एक ही घर में रहने लगे थे। तीनों इंस्टाग्राम पर रील्स वीडिय और यूट्यूब पर काफी ब्लॉग बनाते रहते हैं। दिसंबर 2022 में अरमान मलिक ने एक नया ब्लॉग अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होने की बात कही थी। इसके अलावा अरमान की पहली पत्नी पायल ने बताया था कि उनकी दवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी पर ट्रोल हुए थे यूट्यूबर
दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही लोगों ने अरमान मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोग उनसे सोशल मीडिया पर भद्दे सवाल पूछ रहे थे। लोग उनका मजाक उडा़ते हुए कह रहे थे कि एक ही समय पर दोनों पत्नियां एकसाथ कैसे प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इसका जवाब देते हुए अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने अपने व्लॉग में बताया था कि उन दोनों ने प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ की मदद ली है।
आईवीएफ की मदद से दोनों पत्नियां हुई थीं प्रेग्नेंट
व्लॉग में यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने बताया था कि उनकी दोस्त और सौतन कृतिका का पहले दो बार मिसकैरेज हो चुका है जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें नॉर्मल प्रेग्नेंसी के लिए मन कर दिया है। ऐसे में कृतिका ने ही आईवीएफ के बारे में सबसे पहले बात की थी। वहीं अपनी दोस्त के साथ मिलकर पायल ने भी आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट होने का प्लान बनाया।
4 बच्चों के पिता हैं यूट्यूबर अरमान मलिक
पायल मलिक ने बताया कि उन दोनों के आईवीएफ का प्रोसेस भी दो बार फेल हो गया था लेकिन तीसरी बार वह काम कर गया और ऐसे में दोनों एकसाथ प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं व्लॉग में कृतिका ने बताया था कि आईवीएफ का प्रोसेस भी आसान नहीं होता है। प्रोजेस्टेरोन इंजेक्शन के कारण उन्हें और उनकी दोस्त पायल को पूरे शरीर में काफी दर्द होता था। वो रात को ठीक से सो नहीं पाती थीं। उन्होंने प्रेग्रेंसी पिलो की भी मदद ली थी। हालांकि अब अरमान मलिक 4 बच्चों के पिता हैं और सभी लोग खुशी-खुशी एक् दूसरे के साथ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications