क्या 'बिग बॉस 17' में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Youtuber Armaan Malik: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' शुरू हो चुका है और पहले ही हफ्ते में घर में घमासान देखने को मिली है। इस समय बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स जमकर ड्रामेबाजी करमे में लगे हुए हैं। शो में पहुंचे कपल विकी जैन और उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे भी एक दूसरे से परेशान नजर आ रहे हैं। गत 15 अक्टूबर 2023 को ग्रैंड प्रीमियर के साथ इस शो की शुरआत हुई है। आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक को भी शामिल होना था लेकिन कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें इससे बाहर कर दिया गया। हालांकि अब खबर है कि उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।
अरमान मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस 17 में कई जाने माले सेलेब्स के साथ साथ कई यूट्यूबर्स ने भी हिस्सा लिया है। वहीं शो के पहले दिन ही बिग बॉस के घर में खूब ड्रामेबाजी देखी गई। घरवालों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए और जमकर लड़ाई भी की। कहा जा रहा था कि दो पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी इस शो का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर ऐसा नहीं हुआ है। इसकी वजह भी दोनों पत्नियों को बताया जा रहा है। लेकिन अब खबर है कि अरमान मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।

पत्नी कृतिका मलिक के साथ करेंगे एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूबर अरमान मलिक की बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि वह अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के लिए अरमान मलिक को कहा गया है।
दोनों पत्नियों की वजह से शो से निकाला गया
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से खबर थी कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस 17 में शामिल हो सकते हैं लेकिन ऐन मौके पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा था कि अरमान मलिक को इस शो से उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका की वजह से निकाला गया है। दरअसल दोनों पत्नियों ने अपने पति अरमान मलिक के बिग बॉस 17 में शामिल होने को लेकर अपने व्लॉग्स में कई बातें बताई थीं जो कि शो के नियम का उल्लंघन है।
बिग बॉस के नियमों को मानना है जरूरी
बिग बॉस के मेकर्स के अनुसार शो का हिस्सा बनाने के लिए जिन लोगों को अप्रोच किया जाता है उनसे एग्रीमेंट पर साइन कराए जाते हैं ताकि वह इस बारे में किसी के साथ कोई चर्चा न कर सकें। उनसे साफ कह दिया जाता है कि वह बाहर न तो किसी के साथ इस विषय पर बात करेंगे और न ही इसे लेकर कोई वीडियो बनाएंगे। लेकिन यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों, पायल और कृति ने अपने वीडियोज में पति के बिग बॉस 17 में जाने को लेकर बातें करते देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications