क्या 5वें बच्चे के पापा बनने वाले हैं यूट्यूबर अरमान मलिक? दूसरी पत्नी कृतिका ने खोला ऐसा राज कि....

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक भी पति की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। अरमान मलिक अक्सर अपनी दो पत्नियों के साथ वीडियोज बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं।

2023 में अरमान मलिक की दोनों पत्नियां बनी थीं मां
साल 2023 में अरमान मलिक की दोनों पत्नियां मां बनी हैं। दोनों बीवियों के एकसाथ प्रेग्नेंट होने पर यूट्यूबर अरमान मलिक खूब ट्रोल भी हुए थे। दिसंबर 2022 में ही यूट्यूबर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।

Armaan Malik

दूसरी पत्नी कृतिका ने जाहिर की फिर से मां बनने की इच्छा
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल का एक बड़ा बेटा है और इस साल उन्होंने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जबकि यूट्यूबर की दूसरी पत्नी कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में अरमान मलिक 4 बच्चों के पिता हैं। इसी बीच अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने एक बार फिर से मां बनने की इच्छा जाहिर की है।

कृतिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी रील वीडियोज बनाकर इंस्टा पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में कृतिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक बार फिर से मां बनने की इच्छा के बारे में लोगों को बताया है।

दूसरी बार प्रेग्नेंट हो सकती हैं कृतिका मलिक
कृतिका मलिक का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियोमें कृतिका ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह एक छोटे से बच्चे को गोद में लेने का एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। आपको बता दें कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने साल 2023 में आईवीएफ की मदद से प्यारे से बेटे जैद को जन्म दिया था।

आईवीएफ की मदद से दोनों पत्नियां बनी थीं मां
वहीं यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक ने भी आईवीएफ की मदद से साल 2023 में दो जुड़वा बच्चों, बेटा अयान और बेटी तुबा को जन्म दिया था। पायल मलिक का एक बड़ा बेटा चिरायु भी है। पायल मलिक ने बताया था कि उनका और कृतिका का आईवीएफ का प्रोसेस पहले दो बार फेल हो गया था लेकिन तीसरी बार वह काम कर गया और ऐसे में दोनों एकसाथ प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+