200 करोड़ की संपत्ति इस शख्स को देंगे यूट्यूबर अरमान मलिक, नाम सुनकर दोनों पत्नियों के भी उड़े होश
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अरमान मलिक भी अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल तीनों लोग एकसाथ बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट्स बनकर पहुंचे हैं।
आलीशान जिंदगी जीते हैं यूट्यूबर अरमान मलिक
दो शादियां कर 2 पत्नियों के साथ रहने वाले अरमान मलिक ने अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के बारे में हाल ही में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। अरमान मलिक ने एक चैट शो में बताया था कि वह कितनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं जबकि ढाई साल पहले उनके पास कुछ नहीं था। यूट्यूब से उन्होंने जमकर कमाई की है।

10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं यूट्यूबर
सिद्धार्थ कनन के शो में अरमान मलिक ने बताया कि वो कभी मिस्त्री का काम करते थे लेकिन इस वक्त वह 10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं। हैरानी की बात है कि उन्होंने इतना सब कुछ महज ढाई साल में यूट्यूब के जरिए कमाया है।
200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक
अरमान मलिक ने बताया कि इस समय वह करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इस वक्त उनके पास 10 फ्लैट हैं जिनमें से 4 में वह अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। बाकी 6 उन्होंने अपने साथ काम करने वाली टीम और स्टाफ को दे रखे हैं। उनके पास इस समय स्टूडियो, म्यूजिक स्टूडियो, 6 एडिटर 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकरानियां हैं।
'दोनों पत्नियों के नाम कर रखी है सारी संपत्ति'
बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर ने जब उनसे पूछा कि वह इतनी करोड़ की संपत्ति किसके नाम पर है तो अरमान मलिक ने सेरआम कहा कि उनका जो कुछ भी है वो दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका का ही है। अरमान मलिक ने शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में कहा- मैंने अपनी पूरी संपत्ति अपने दोनों पत्नियों के नाम कर रखी है। आज मेरा जो कुछ भी है वो इन दोनों का ही है। मैंने अपने पास कुछ नहीं रखा है।
यूट्यूब से ढाई साल में कर ली करोंड़ों की कमाई
शो में पति अरमान मलिक के इस बयान को सुनकर उनकी दोनों पत्नियां शॉक्ड हो जाती हैं। वह हैरान होकर पति अरमान मलिक को देखने लगती हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक ने बताया कि कोरोना महामारी के वक्त उनके पास कुछ नहीं था। फिर लॉकडाउन के समय उन्होंने टिक-टॉक से ढाई लाख रुपए महीन कमाना शुरू किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कॉन्टेट पर काम करते रहे। ये सारी कमाई उन्होंने यूट्यूब से सिर्फ ढाई साल में की है।












Click it and Unblock the Notifications