'एक बच्चा पैदा कर या 5, मैं तो बस', कृतिका नहीं सौतन पायल हैं प्रेग्नेंट, अरमान मलिक ने पत्नी से कही ऐसी बात

Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया पर हाल ही में खबर आई थी कि यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब उनके लेटेस्ट व्लॉग ने सारी सच्चाई सामने ला दी है।

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल हुईं प्रेग्नेंट
दरअसल इस बार अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक प्रेग्नेंट हैं और ये उनके परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह नैचुरली कंसीव कर पाएंगी, क्योंकि उनकी सिर्फ एक ही ट्यूब है।

Youtuber Armaan Malik

पायल की प्रेग्नेंसी को परिवार ने माना चमत्कार

पायल मलिक ने आगे कहा- ऐसे में गर्भधारण की संभावना बेहद कम होती है। जब चीकू हुआ था, तब भी ये चमत्कार जैसा ही था और अब एक बार फिर भगवान ने मुझे मां बनने का सुख दिया है। कृतिका ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस बार प्रेग्नेंट नहीं हैं, इसलिए पायल की प्रेग्नेंसी में वह खुलकर उनका ख्याल रख पाएंगी।

'एक बच्चा कर या 5, मेरा तो वंश आगे बढ़ रहा है'

-पायल मलिक ने ये भी बताया कि चीकू के बाद उन्होंने बच्चा पाने के लिए आईवीएफ (IVF) की मदद ली थी। उन्होंने कहा- मेरा पहला आईवीएफ असफल रहा था, लेकिन दूसरी कोशिश में मुझे जुड़वां बच्चे हुए। इस बार जब मैंने अरमान मलिक से कहा कि मैं इस बच्चे को जरूर जन्म दूंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि तू मां है, तुझे पूरा हक है। चाहे एक बच्चा कर या पांच, मेरा तो वंश ही आगे बढ़ रहा है।

-वहीं व्लॉग में अरमान मलिक ने भी कहा कि उनके पिता के चार बच्चे थे और अब उनका परिवार भी उसी राह पर आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के तीन बच्चे हैं, चिरायु, अयान और तुबा। अब वह चौथे बच्चे को जन्म देंगी।

पायल की प्रेग्नेंसी पर अरमान मलिक ने कही ऐसी बात

-पति अरमान मलिक का कहना है कि ये गर्भधारण पूरी तरह से नैचुरल है और ये वाकई अविश्वसनीय है। वहीं पायल मलिक भी ये मानती हैं कि ये एक सच्चा चमत्कार है, क्योंकि एक ही ट्यूब में 15 साल बाद प्रेग्नेंसी होना लगभग नामुमकिन सा था।

-जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट के बाद पायल मलिक की प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। हालांकि अल्ट्रासाउंड के बाद ही आगे की स्थिति और साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरा परिवार पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत ही बेहद उत्साहित है और सब इस बार एक और बेटी की उम्मीद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+