year ender : फरहान अख्तर ने बनाई इस साल कुछ जबरदस्त फिल्में, साल खत्म होने के पहले करें बिंज वॉच

year ender : फरहान अख्तर का एक्सेल एंटरटेनमेंट इन दिनों कुछ अच्छा कंटेंट बनाने में लगे हुए हैं। अपनी फिल्मों और शोज़ के माध्यम से, उन्होंने मनोरंजन के साथ कुछ यादगार कंटेंट भी दिया है। साल 2024 उनके लिए खास रहा, क्योंकि इस साल उन्होंने कई शानदार फिल्में और शो पेश किए, जो अलग-अलग शैलियों और फॉर्मैट्स में थे। आइए देखते हैं कौन सी फिल्म या सीरीज है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। साथ ही आप किस प्लेटफॉर्म में देख सकते हैं।

मडगांव एक्सप्रेस
इस फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। ये उनकी डेब्यू फिल्म भई है। 'मडगांव एक्सप्रेस' एक एंटरटेनिंग और कॉमेडी फिल्म है। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो बचपन के सपने को पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है, जो देखने लायक है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो में देख सकते हैं।

year ender

एंग्री यंग मैन
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दर्शकों को एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'एंग्री यंग मैन' का तोहफा दिया है। जिसमें 70 के दशक के हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर की कहानी को बयां किया गया। इसके लिए सलीम खान और जावेद अख्तर के बच्चे साथ आए हैं। बता दें, सलीम-जावेद की जोड़ी ने 11 सालों में 24 फिल्में साथ लिखीं, जिनमें से 20 ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी जर्नी दिखाई गई है।

मिर्जापुर 3
इस साल की मच अवेटेड वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर' के तीसरा सीज़न रिलीज कर मेकर्स ने धमाका किया। सीरीज में बदला, गुस्सा और रोमांच थोड़ा और बढ़ा है। अब इसे मेकर्स फिल्म वर्जन में लेकर आना चाहते हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग भीी शुरू की जाएगी।

अग्नि
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'अग्नि' इस साल की एक अच्छी फिल्म में से एक है। जिसमें असली सुपरहीरो जिन्हें हम फायरफाइटर्स के रूप में जानते हैं। ये फिल्म उनके जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में अच्छी एक्टिंग के साथ एक अच्छा मैसेज भी है। जो आपको देखने के लिए मजबूर करती है।

अगर आपने इन सभी फिल्म और सीरीज को नहीं देखा है तो साल खत्म होने से पहले जरूर देखें। ये सभी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो में देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+