Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2024: ये हैं 2024 की टॉप 5 फिल्में, बॉलीवुड को पीछे कर नंबर वन पर छाई साउथ की सुपरहिट मूवी

Year Ender 2024 Most Popular Indian Films: साल 2024 को अलविदा कहने का समय लगातार नदजीक आ रहा है। इस साल 2024 में कई बॉलीवुड और साउथ मूवीज का बोलबाला रहा। ऐसे में गूगल से लेकर आईएमडीबी (IMDb) तक ने साल 2024 की पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट जारी की है।

साल 2024 में शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं। बावजूद इसके 2024 में बॉलीवुड के लिए अच्छा समय रहा। वहीं साउथ सिनेमा ने तो 2024 में बॉक्स ऑफिस पर हंगाम ही मचा दिया। आइए ऐसे में आपको साल 2024 की टॉप फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Year Ender 2024 Most Popular Indian Films

IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज 2024

कल्कि 2898 एडी
साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने साल 2024 में खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म ने साल 2024 में जबरदस्त कमाई की है और बेस्ट फिल्म की सूची में अपनी जगह बनाई है। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं।

स्त्री 2
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' की भी जमकर तारीफ हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। डायरेक्टर अमर कौशिक की इस फिल्म ने साल 2024 में लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म के गानों ने भी लोगों के दिलों पर जमकर राज किया है।

महाराजा
साउथ की फिल्म 'महाराजा' ने IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज 2024 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड एक्टर के रूप में नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक में जबरदस्त कमाई की है। इन दिनों ये फिल्म चीन में धूम मचा रही है। फिल्म का निर्देशन नितिलन सामीनाथन ने किया है।

शैतान
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की थ्रिलर मूवी 'शैतान' ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस मूवी में आर माधवन नेगेटिव किरदार में नजर आए थे जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। लोगों ने फिल्म की कहानी और आर माधवन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है.

फाइटर
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' ने IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज 2024 की लिस्ट में 5वें नंबर में अपनी जगह बनाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+