Year Ender 2024: ये हैं 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, एक ने तो हिला दिए थे दिमाग के तार

Year Ender 2024: इंडियन मूवी डेटा बेस (IMDb) ने साल 2024 की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें टॉप पर संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' का नाम शामिल है। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की 'सिटाडेल हनी बनी' का भी नाम है।

आइए आपको बताते हैं साल 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज

'ग्यारह ग्यारह'
वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना ली थी। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। 'ग्यारह ग्यारह' की दमदार कहानी टाइम ट्रैवल और मिस्ट्री पर आधारित है। 8 एपिसोड की इस सीरीज में राघव जुयाल, कृतिका कामरा, धैर्य कर्वा और मुक्ति मोहन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Year Ender 2024

हीरामंडी: द डायमंड बाजार
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी थी। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 9 एपिसोड्स वाली ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई है। इसी सीरीज में आप मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा जैसी हीरोइनों को एकसाथ देख सकते हैं।

'सिटाडेल- हनी बनी'
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-थ्रिलर से भरपूर सीरीज 'सिटाडेल- हनी बनी' लोगों को खूब पसंद आई है। ये वेब सीरीज इस साल की बेस्ट सीरीज में से एक है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वरुण और सामंथा के अलावा, इसमें केके मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवंकित सिंह परिहार, काशवी मजुमदार, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

पंचायत 3
द वायरल फीवर (टीवीएफ) के बैनर तले बनी और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज पंचायत 3 ने लोगों का दिल जीत लिया था। लोग लंबे समय से इस सीरीज के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी थी। ये सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज में लीड एक्टर जीतेंद्र कुमार सचिव जी की भूमिका में नजर आए थे।

मिर्जापुर 3
वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' ने न सिर्फ फैंस को उत्साहित कर दिया था बल्कि सोशल मीडिया पर धूम भी मचा दी है। फैंस लंबे समय से इस वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। ये वेब सीरीज काफी पॉपुलर साबित हुई थी। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि वर्मा, श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+