year ender : बॉलीवुड में इन नए एक्टर्स की हुई एंट्री, दमदार एक्टिंग से बनाया 2024 यादगार
year ender : साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसे खत्म होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी इंडस्ट्री में कई न्यूकमर्स ने डेब्यू किया है। इसमें कुछ स्टारकिड्स हैं तो कुछ आउटसाइडर्स। सबसे खास बात है ये कि इन सभी को पहचान भी मिली है। एक डेब्यूटेंट की तो फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल हुई। आइए इस रिपोर्ट में हम बताने जा रहे हैं उन्हीं न्यूकमर्स के बारे में।
लक्ष्य ललवानी
टीवी शो 'अधूरी कहानी हमारी' और 'परदेस' में काम चुके लक्ष्य ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। इस साल उनकी फिल्म किल आई थी। जिसे करण जौहर और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया था। इसे निखिल नागेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के एक्शन को खूब पसंद किया गया। यहां तक की फिल्म का रीमेक हॉलीवुड में भी बनने वाला है। लेकिन उनकी पहली फिल्म 'दोस्ताना 2' होने वाली थी।

प्रतिभा रांटा
प्रतिभा रांटा ने जया का किरदार 'लापता लेडीज़' में निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद उन्होंने हीरामंडी में अपने काम का जलवा बिखेरा। इसके अलावा भी अब प्रतिभा अलग अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।
नितांशी गोयल
नितांशी इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। लेकिन जो पहचान उन्हें 'लापता लेडीज़' के फूल के किरदार से मिली, वो पहले नहीं मिल पाई। इसे किरण राव ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म इस साल ऑस्कर के लिए भारत से ऑफिशियली भेजी गई थी। हालांकि ये अब इस रेस से बाहर हो गई है।
जुनैद खान
जुनैद आमिर खान के बेटे हैं। लेकिन अब उनकी पहचान एक दमदार अभिनेता के रूप में हो रही है। उन्होंने फिल्म 'महाराज' से अपने करियर की शुरूआत की। इसमें उन्होंने खूब तारीफ बटोरी। इन दिनों वो 'लव टुडे' की रीमेक में काम कर रहे हैं। इसमें खुशी कपूर उनके अपोजिट हैं। ये उनकी पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म होगी। खबरें है कि वो प्रीतम प्यारे नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे।
अभय वर्मा
इस फिल्म आई 'मुंज्या', जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म ने बजट से चौगुना पैसे कमाए। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इसमें शरवरी वाघ और मोना सिंह भी थी। इस फिल्म से अभय ने अपनी मजबूत एंट्री की। इसकी बदौलत उन्हें शाहरुख खान की किंग में भी कास्ट किया गया है।
पश्मीना रोशन
ऋतिक की भतीजी पश्मीना। इन्होंने 'इश्क विश्क रीबाउंड' से डेब्यू किया। ये एक सीक्वल फिल्म है। हालांकि ये फिल्म चली नहीं, लेकिन उन्हें सराहना मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications