Year Ender 2024: अर्जुन कपूर से लेकर आर माधवन तक, इस साल विलेन बनकर छाए ये स्टार्स, लूटी वाहवाही
Year Ender 2024: इस साल 2024 में बॉलीवुड के एक्टर्स ने विलेन ने बनकर फैंस का खूब ध्यान खींचा। यहां तक कि हीरो से ज्यादा उन्हें फैंस ने पसंद किया। बड़े बजट की फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, इन एक्टर्स ने नेगेटिव रोल निभाकर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।
साल 2024 में पांच ऐसे बड़े अभिनेता हैं जिन्होंने विलेन के रूप में शानदार प्रदर्शन किया: आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है

Year Ender 2024: अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर, जो अपने करियर की शुरुआत बतौर हीरो की थी। उन्हें हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया। फिल्म में डेंजर लंका के किरदार से उन्होंने सबको चौंका दिया। अर्जुन कपूर की दमदार अदाकारी ने उन्हें एक यादगार विलेन के रूप में स्थापित किया और उनको शानदार परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली।
Year Ender 2024: विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी, जो अपनी हीरो की भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं। उन्होंने इस साल सेक्टर 36 में पहली बार विलेन का किरदार निभाया। फिल्म में उनके नेगेटिव रोल ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर को पहली बार नेगेटिव रोल में देख उन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली।
Year Ender 2024: आर. माधवन
आर. माधवन, जिन्हें बतौर हीरो या फिर एक्शन अवतार में देखा गया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म शैतान में विलेन के रूप में डेब्यू किया। एक काले जादू करने वाले तंत्रिक के रूप में आर माधवन ने एक भयंकर और डरावना प्रदर्शन किया, जो उनके अभिनय की नई दिशा को दर्शाता है।
Year Ender 2024: राघव जुयाल
डांसर से अभिनेता बने राघव जुयाल ने 2024 में किल फिल्म में एक क्रूर और डाकू के रूप में तहलका मचाया। उनके शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया, और इस भूमिका के साथ वे बॉलीवुड के एक वादे वाले विलेन के रूप में उभरे।
Year Ender 2024: बॉबी देओल
बॉबी देओल, जिन्होंने फिल्म एनीमल में विलेन का किरदार निभाया था, अब फिल्म कंगुवा में फिर से नेगेटिव भूमिका में नजर आए। एक खौफनाक विलेन के रूप में उन्होंने अपनी नई छाप छोड़ी और 2024 में बॉलीवुड के सबसे ताकतवर विलेन के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हुई।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: मोटे बजट से बनी यें 5 फिल्में, कहानी में था दम, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल












Click it and Unblock the Notifications