Year Ender 2024: इस साल पर्दे पर नजर नहीं आए ये बड़े स्टार्स, साल 2023 में तोड़े थे रिकॉर्ड
Year Ender 2024: साल 2024 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। हर किसी को नए साल 2025 का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन साल 2024 कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए अच्छा साबित हुआ। हालांकि कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जिनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
आइए जानते हैं कि वो कौन से एक्टर्स हैं जिनकी साल 2024 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। ये रही पूरी लिस्ट

Year Ender 2024: सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन साल 2024 में उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। फिलहाल एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। जो कि साल 2025 में रिलीज होगी।
Year Ender 2024: शाहरुख खान
साल 2023 में शाहरुख खान का दबदबा रहा। एक्टर की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज हुई। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। लेकिन साल 2024 में किंग खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब एक्टर अगली फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: अर्जुन कपूर से लेकर आर माधवन तक, इस साल विलेन बनकर छाए ये स्टार्स, लूटी वाहवाही
Year Ender 2024: रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी। एक्टर की इस फि्लम को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन 2024 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। खबर है कि रणबीर कपूर फिल्म एनिमल के सीक्वल की तैयारी में हैं। इसके अलावा 'रामायण 'और 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
Year Ender 2024: आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हमेशा फैंस के लिए कुछ हटकर फिल्म लेकर आते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन इस साल 2024 में उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि एक्टर ने अब तक अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया।
Year Ender 2024: सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने साल 2023 में फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की। अब एक्टर की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल इन 5 गानों ने लोगों के दिलों पर किया राज, रातों-रात हो गए हिट












Click it and Unblock the Notifications