Year Ender 2024: इस साल इन 5 गानों ने लोगों के दिलों पर किया राज, रातों-रात हो गए हिट
Year Ender 2024 Best Bollywood Songs: गाने सुनना हर किसी को पसंद होता है। मूड खराब हो तो लोग गाने सुनना पसंद करते हैं। वहीं मूड अच्छा हो तो भी लोग गाने सुनते हैं। दिल टूट गया तो भी लोग सैड सॉन्ग्स सुनना पसंद करते हैं।
कहते हैं कि गाने सुनने से दिल हल्का होता है और मूड भी रिफ्रेश हो जाता है। हर साल बड़ी तादाद में कई तरह के गाने रिलीज होते हैं जो लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि साल 2024 में रिलीज हुए कुछ जबरदस्त गानों के बारे में जो रातों-रात पूरी सुपर डुपर हिट हो गए और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह भी बना ली।

'आज की रात'
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' ने साल 2024 में लोगों के दिलों पर राज किया है। न सिर्फ ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है बल्कि इसका गाना 'आज की रात' इस साल के टॉप हिट सॉन्ग्स में से एक है। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने अपने शानदार डांस से तबाही मचाई है। इस गाने को मधुबंती बागची, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने के वीडियो पर अब तक 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'तौबा तौबा'
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाने 'तौबा तौबा' ने इस साल लोगों का दिल जीत लिया है। म्यूजिक और लिरिक्स के साथ-साथ विक्की के डांस मूव्स की वजह से भी ये गाना लोगों के बीच छाया रहा। इस गाने को करण औजला ने कंपोज करने के साथ-साथ गाया भी है। गाने के वीडियो पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'आई नई'
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की साल 2024 की ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आई नई' का नाम भी टॉप सॉन्ग्स की लिस्ट में शामिल है। इस गाने में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की शानदार केमिस्ट्री और डांस ने धूम मचाया है। इस गाने के म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही मजेदार हैं। इस गाने को पवन सिंह, सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने मिलकर गया है। गाने के वीडियो पर 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल सॉन्ग 2024 में खूब पॉपुलर हुआ। ये गाना लोगों को खूब पसंद आया है। इस गाने को राघव, तनिष्क बागची और असीस कौर ने गाया है। इस गाने के वीडियो अब तक 42 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साल 2024 में लोगों ने इस गाने पर खूब रील्स वीडियो बनाए हैं।
'आंख'
वहीं हाल ही में रिलीज हुए सान्या मल्होत्रा और सुनिधि चौहान के गाने 'आंख' ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। ये गाना दिसंबर 2024 में ही रिलीज हुआ है और आते लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। गाने में सान्या और सुनिधि के डांस मूव्स ने हर किसी का ध्यान खींचा है। इस गाने को सुनिधि चौहान, रुशा और ब्लिजा ने गाया है। गाने के वीडियो पर अब तक 10 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications