Year Ender 2024: 2024 में इस स्टार्स का टूटा दिल, किसी की टूटी 29 साल की शादी, एक का साल भर नहीं टिका रिश्ता
Year Ender 2024: हर साल की तरह इस साल 2024 भी कुछ सितारों के लिए खूब सारी खुशियां लेकर आया तो कुछ को उनके करीबियों से जुदा कर दिया। 2024 में बॉलीवुड के ऐसे चर्चित कपल्स हैं जिनकी बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन सालों तक चले रिश्ते को मानो किसी की नजर लग गई और वह अलग हो गए।
साल 2024 में किसी का 6 साल का रिश्ता भी नहीं टिका तो किसी की 29 साल की शादी टूट गई। आज हम आपको उन कपल्स के बारे में बताएंगे जिनका इस साल दिल टूटा और वह अपने प्यार से जुदा हो गए।

1. हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को फैंस काफी पसंद करते थे। इस कपल ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करते थे। लेकिन शादी के 4 साल बाद कपल का तलाक हो गया। हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। वहीं कुछ ने नताशा को गोल्ड डिगर तक का टैग दिया।
2. उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर
उर्मिला मांतोडकर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी साल 2016 में हुई थी। लेकिन शादी के 8 साल बाद कपल ने तलाक का फैसला कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने तलाक की कोर्ट में अर्जी डाली है।
3. एआर रहमान और सायरा बानो
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी साल 1995 में हुई थी। लेकिन शादी के 29 साल बाद कपल ने तलाक का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था। इसी साल नवंबर में कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी और बताया कि वह आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।
4. दलजीत कौर निखिल पटेल
दलजीत कौर की बिजनेसमैन निखिल पटेल से पिछले साल दूसरी शादी हुई थी। एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ विदेश में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही वह भारत वापस लौट आई। दलजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि निखिल उन्हें चीट कर रहे थे इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
5. धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की पिछले 18 साल से शादीशुदा रिश्ते में थे। दोनों ने साल 2022 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। चेन्नई के फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी डाली थी। अब इस 2024 में दोनों का तलाक हो चुका है।
6 मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों इस साल शादी करेंगे। लेकिन फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने ऐलान किया कि वह सिंगल हैं और मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया।
ये भी पढ़ें: AR Rahman ने तलाक के बाद भेजा लीगल नोटिस, मोहिनी डे से लिंक-अप के बाद बदनाम करने वालों को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications