Year Ender 2024: पूनम पांडे की मौत की झूठी अफवाह से अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक तक, इस साल हुए चर्चित विवाद
Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। लोग अब नए साल का जश्न के साथ स्वागत कर रहे हैं। लेकिन साल 2024 में बॉलीवुड के कई सितारों ने उतार-चढ़ाव देखे। किसी की मौत की झूठी अफवाह फैली तो, किसी की फिल्म रिलीज होने से पहले कानूनी पचड़े में पड़ गई। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।
कंगना रनौत का थप्पड़ कांड
6 जून को, नई चुनी गई सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक CISF के कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा था। जिसकी वजह "किसानों का अपमान" करना बताया गया। इस घटना में शामिल कांस्टेबल का नाम कुलविंदर कौर था। इसके बाद कंगना रनौत की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

पूनम पांडे की मौत की झूठी अफवाह
2 फरवरी को, पूनम पांडे को लेकर खबर आई की उनकी मौत हो गई है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट डाला गया, जिसमें बताया गया कि वह 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से उनका निधन हो गया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिसमें कुछ लोगों ने इस खबर की सच्चाई पर शक जताया। कुछ दिनों बाद, अभिनेत्री ने एक इंस्टा पर लाइव आकर घोषणा की, कि वह जीवित और स्वस्थ हैं। पूनम ने बताया कि यह स्टंट वह सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
कंगना रनौत की इमरजेंसी पर विवाद
फिल्म इमरजेंसी को पहले 6 सितंबर को रिलीज़ करने का प्लान था। लेकिन यह सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र जारी न होने के कारण विवादों में फंस गई। यह फिल्म तब विवादों में घिर गई जब कुछ सिख संगठनों ने इसका विरोध किया और इसे सिख समुदाय को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। अब फिल्म की रिलीज़ डेट 25 जनवरी तय की गई है।
रवीना टंडन पर विवाद
रवीना टंडन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक गर्मागर्म रोड रेज़ घटना में शामिल होती नजर आईं। अभिनेत्री और उनके ड्राइवर पर मुंबई में तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोपों के बीच एक भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया। एक वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय लोग रवीना और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मुंबई के कार्टर रोड पर, रिजवी कॉलेज के पास उनकी आवास के पास हुई थी।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाह
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों के तलाक की चर्चा तेज हो गई। कहा जा रहा था कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है और इसके जिम्मेदार खुद बच्चन परिवार है। हालांकि एक इवेंट में साथ आकर कपल ने तलाक की अफवाहों पर ताला लगा दिया।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: 'गुलाबी साड़ी' से लेकर 'सजनी रे' तक, साल 2024 में यूट्यूब पर देखे गए ये खास गाने












Click it and Unblock the Notifications