Year Ender 2024: 'गुलाबी साड़ी' से लेकर 'सजनी रे' तक, साल 2024 में यूट्यूब पर देखे गए ये खास गाने
Most Viewed Songs of 2024 On Youtube: साल 2024 में यूट्यूब पर कई ट्रेंडिंग वीडियोज के साथ साथ कई सुपरहिट गानों ने भी खूब धमाल मचाया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल यूट्यूब पर भारतीय गानों का जलवा देख गया। इसमें बॉलीवुड सॉन्ग्स से लेकर पंजाबी और साउथ फिल्मों के गाने भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि साल 2024 हमें अब तक कई बेहतरीन गाने दे चुका है। बॉलीवुड, साउथ की फिल्मों से लेकर इंडिपेंडेंट म्यूजिक तक, हर तरफ धूम मची हुई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वो कौन से गाने हैं जिन्हें साल 2024 में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है।

'लव या'
फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का गाना 'लव या' काफी पॉपुलर हुआ है। इस सॉन्ग को 6 जनवरी 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और इसे अब तक 470 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
'हीर आसमानी'
फिल्म 'फाइटर' का गाना 'हीर आसमानी' एक बेहद इमोशनल सॉन्ग है। इस गाने को बी प्राक, विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने गाया है। ये गाना 8 जनवरी, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और इसे अब तक 56 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
'अंखियां गुलाब'
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का रोमांटिक गाना 'अंखियां गुलाब' लोगों को खूब पसंद आया है। ये गाना 24 जनवरी, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और इसे अब तक 166 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
'गुलाबी साड़ी'
गुलाबी साड़ी गाने को संजू राठौर ने गाया है। ये एक लोकप्रिय मराठी गाना है। इसे 6 फरवरी, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और इसे अब तक 213 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को साल 2024 में शार्ट वीडियोज और इंस्टाग्राम रीलों में इस्तेमाल किया गया है।
'सजनी रे'
फिल्म 'लापता लेडीज' का गाना 'सजनी रे' साल 2024 में काफी पॉपुलर हुआ है। इसे अरिजीत सिंह, राम संपथ और प्रशांत पांडे ने मिलकर गाया है। ये गाना 12 फरवरी, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और इसे 6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
'पुष्पा पुष्पा'
साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टाइटल ट्रैक 'पुष्पा पुष्पा' लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है। इस गाने को मीका सिंह और नाकाश अजीज ने मिलकर गाया है। इसे यूट्यूब पर 1 मई 2024 को अपलोड किया गया था और अब तक 70 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications