Toxic: यश की 'टॉक्सिक' को रणबीर कपूर और शाहरुख खान से मिलेगी जबरदस्त टक्कर, मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंस
यश अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। साथ ही वो फिल्म से जुड़ी पल पल की अपडेट चाहते हैं। ऐसे में यश और फिल्म के मेकर्स ने टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स जो 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। 19 मार्च को उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 20/21 मार्च को ईद-अल-फितर मनाई जाएगी। टॉक्सिक के मेकर्स का ये एक लॉन्ग और एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा उठाने का प्लान है। इससे फिल्म के बिजनेस में जबसदस्त फायदा हो सकता है।

मेकर्स का दावा है कि टॉक्सिक पहली भारतीय फिल्म है जिसे बड़े स्तर पर कन्नड़ और अंग्रेज़ी भाषा में सोचा, लिखा और शूट किया गया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। जिससे इसे हर दर्शक देख सके।
इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें यश को आग की लपटों से उभरते हुए दिखाया गया है। धुएं में लिपटी एक रहस्यमयी परछाई फिल्म में छिपे रहस्य और इसकी स्टाइलिश, गहरी दुनिया की झलक देती है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। हालांकि फिल्म की राह बहुत आसान नहीं होगी। क्योंकि इसे सिनेमाघरों में टक्कर देनेे के लिए संजय लीला भंसाली की लव एंड वार भी आ रही है। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। इसकी रिलीज डेट 20 मार्च 2026 है। मेकर्स ने इसे बहुत पहले ही अनाउंस कर दिया गया था। एनिमल के बाद ये रणबीर की पहली फिल्म है। इसलिए इसका बज भी जबरदस्त है। वहीं खबरें हैं कि शाहरुख खान की किंग भी 20 मार्च को रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications