Nepotism: क्या बदल रहे हैं बॉलीवुड के हालात? नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं यामी गौतम, कहा- 'जो हुआ वो अब..'

एक समय ऐसा था जब यामी गौतम नेपोटिज्म का शिकार हुईं। अब एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बातचीत की और बताया कि बॉलीवुड में क्या बड़े बदलाव हुए हैं।

Yami Gautam Nepotism बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म एक बड़ा मुद्दा है। ये मु्द्दा सबसे ज्यादा तब उठा जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। वहीं इस मामले में कुछ सेलेब्स ने इसे एक बड़ा मुद्दा बनाया। मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम भी नेपोटिज्म का शिकार हो चुकी हैं। इस पर एक बार खुलकर बातचीत की थी और बताया था कि कैसे वह नेपोटिज्म का शिकार हुईं। अब इस मामले को लेकर एक बार फिर यामी गौतम ने अपने विचार साझा किए।

नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं यामी गौतम

नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं यामी गौतम

यामी गौतम अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैन्स के साथ इंट्रेक्शन किया। इस दौरान फैंस ने उनसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म लेकर सवाल पूछे। फैन का सवाल था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म की वजह से क्या असर हो रहा है?

बताई बॉलीवुड की पूरी सच्चाई

बताई बॉलीवुड की पूरी सच्चाई

यामी गौतम के इस ट्वीट पर एक फैन ने लिखा कि क्या आपको नहीं लगता कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो लोग होते हैं, वह नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले टैलेंटेड एक्टर्स को पीछे धकेलते हैं। क्या कभी आपने भी इसका सामना किया है? यामी गौतम ने अपने इस फैन का बड़ा ही सटीक जवाब दिया और बताया कि बॉलीवुड में अब बदलाव हो रहे हैं।

एक्ट्रेस बोलीं- 'जो बीत गया वो...'

एक्ट्रेस बोलीं- 'जो बीत गया वो...'

यामी गौतम ने फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'जो बीत गया, वह बीत गया, वह हो चुका है। हम सभी को आज पर फोकस करना चाहिए। बॉलीवुड को बेहतर जगह बनाना चाहिए। अच्छी फिल्में बनानी चाहिए। अच्छी फिल्में बनानी चाहिए। टैलेंट को बढ़ावा देना चाहिए, फिर चाहे हम किसी भी बैकग्राउंड से क्यों न आते हों. और मुझे ऐसा लगता है कि बदलाव धीरे-धीरे आ रहा है'।

बॉलीवुड के हालात पर बोलीं यामी

बॉलीवुड के हालात पर बोलीं यामी

यामी ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री डिबेट पर भी अपने विचार साझा किए। साउथ फिल्मों की तुलना में हिंदी फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर, एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "कोई भी इंडस्ट्री जो अच्छा प्रदर्शन कर रही है वह भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा है। हिंदी फिल्मों को बेहतर स्क्रिप्ट, अच्छे एक्टर्स, स्टोरी आदि में अधिक समय लगाने की जरूरत है। हमें भी अपने दर्शकों को ध्यान में रखना चाहिए और इसी तरह की फिल्में बनानी चाहिए।"

'मैं हमेशा ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को..'

'मैं हमेशा ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को..'

यामी गौतम इससे पहले भी कई बार बॉलीवुड के मुद्दों पर खुलकर बात करती आई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यामी गौतम ने कहा था कि, 'मैं हमेशा ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को पॉजिटिव वे में आगे ही बढ़ता देखती हूं आप किसी एक प्रकार की अगर कई फिल्में करते हैं, उससे भी आपकी पहचान दर्शकों के बीच नहीं बन पाती है। आज के समय में इंडस्ट्री भी काफी ओपन हो चुकी है। टैलेंट के दम पर सभी को काम मिल भी रहा है'।

यामी गौतम का वर्कफ्रंट

यामी गौतम का वर्कफ्रंट

यामी गौतम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में देखा गया था जिसमें उन्होंने एक जेलर का किरदार निभाया था। वहीं अब जल्द ही यामी गौतम अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गोड -2 में नजर आएंगी। जो कि, 3 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+