World Cup 2023: रजनीकांत ने फाइनल मैच को लेकर की भविष्यवाणी, बताया इंडिया-ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा

World Cup 2023 Rajinikanth: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आगामी 19 नवंबर 2023 को होने वाला है। सभी भारतीय इस मैच का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में इस बार इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपीन जगह बनाई है। लोगों की मानें तो ये फाइनल मैच रोमांच से भरा होने वाला है। सोशल मीडिया पर भी इस समय वर्ल्ड कप 2023 ट्रेंड कर रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस मैच को लेकर इंटरनेट पर अपनी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने भी मैच को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है।

19 नवंबर को होगा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच
आपको बता दें कि आगामी 19 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा जो कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। बीते 15 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमी फाइनल मैच खेला गया था। इंडिया ने न्यूजीलैंड हो हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। उस दिन वानखेड़े स्टेडियम में फिल्मी सितारों का मेलालगा था।

Rajinikanth

रजनीकांत ने फाइनल को लेकर की भविष्यवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर सहित तमाम सेलेब्स ने स्टेडियम पहुंचकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया था। इस लिस्ट में सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी शामिल है। अब उन्होंने फाइनल मैच के विनर को लेकर भी अपनी भविष्यवाणी कर दी है। रजनीकांत ने कहा है- पहले तो मुझे घबराहट महसूस हुई। बाद में जब विकेट गिरते रहे तो सब ठीक हो गया। उस डेढ़ घंटे के दौरान मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन मुझे 100 फीसदी यकीन है कि विश्व कप हमारा है। ऐसे में भारत की जीत तय है।

रजनीकांत की अपकमिंग मूवीज
सुपरस्टार रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म 'जेलर' में देखा गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। आपको बता दें कि फिलहाल रजनीकांत साउथ के फेमस डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'थैलावर 170' में नजर आएंगे। इसके अलावा रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या की अपकमिंग मूवी 'लाल सलाम' में भी कैमिय रोल करने वाले हैं। यह फिल्म जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+