पत्नी पर जोक के लिए मुक्के से पहले KISS को लेकर थप्पड़ भी चला चुके विल स्मिथ, वो रेड कार्पेट पर हुआ था
मुंबई, 30 मार्च: दो दिन पहले हुआ इस साल का आस्कर अवार्ड फंक्शन काफी ज्यादा चर्चा है। इसकी वजह शो के दौरान ही विल स्मिथ के होस्ट क्रिस रॉक पर हाथ उठा देना है। दरअसल क्रिस ने विल की पत्नी को लेकर एक मजाक किया, जिस पर बीच कार्यक्रम में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मंच पर ही मुक्का मार दिया। इसको लेकर दुनिया के हर कोने से लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस सबके बीच विल से जुड़ी उस पुरानी घटना पर भी बात हो रही है, जिसमें विल ने एक रिपोर्टर को मारा था।

2012 में हुई थी वो घटना
साल 2012 में फिल्म मेन इन ब्लैक 3 के मॉस्को प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर एक रिपोर्टर ने विल को किस करने की कोशिश की थी। विटाली सेडियुक नाम के इस शख्स ने स्मिथ को रेड कार्पेट पर गले लगाया और फिर उनके दोनों गालों पर किस करने लगा तो स्मिथ ने उसे धक्का देते हुए गुस्से में उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

फिर से वायरल हो रहा पुराना वीडियो
विल के रेल कार्पेट पर रिपोर्टर को थप्पड़ मारने का ये वीडियो अब एक बार फिर से चर्चा में है और इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि बाद में विल से थप्पड़ खाने वाले इस शख्स ने कहा था कि एक्टर को किस करने की कोशिश एक प्रैंक था। वहीं अभिनेता स्मिथ ने उसे बेहूदगी कहा था।

अब ऑस्कर में चला स्मिथ का हाथ, माफी भी मांगी
2012 की उस घटना के 10 साल बाद अब ऑस्कर अवार्ड में विल स्मिथ ने होस्ट पर हाथ उठा दिया। जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है। विल स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करके आधिकारिक रूप से क्रिस रॉक से मांफी मांगी है।

विल स्मिथ हॉलीवुड के जानेमाने एक्टर
विल स्मिथ के ऑस्कर अवार्ड के दौरान इस तरह गुस्सा करने की हर ओर चर्चा है। 53 साल के हॉलीवुड एक्ट विल स्मिथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। विल स्मिथ एक एक्टर होने के साथ-साथ रैपर के तौर पर भी पहचान रखते हैं। उनका टीवी शो 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर' के लिए भी काफी शोहरत मिली है।

1997 में की थी जैडा से शादी
विल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रैपर की थी। इसके बाद विल स्मिथ को अपनी फिल्मों से पहचान बनाई। मेन इन ब्लैक फ्रैंचाइजी, द परसूट ऑफ हैप्पीनेस, सुसाइड जैसी फिल्मों से उनको पहचान मिली। 1992 में विल स्मिथ ने शेरी जम्पिनो से शादी की थी, उससे उनका तलाक हो गया था। 1997 में विल स्मिथ ने जेडा पिंकेट स्मिथ से शादी की थी, जो अब उनकी बीवी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटा जेडन और बेटी विलो।

विल ने जीता है ऑस्कर
विल स्मिथ के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ने की वजह उनकी पत्नी के गंजेपन का मजाक है। इसी शो में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है। फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। ये उनके नाम पर एक और उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications