जब Will Smith ने खुद उड़ाया था गंजेपन का मजाक, अब Viral हो रहा है पुराना वीडियो
जब Will Smith ने खुद उड़ाया था गंजेपन का मजाक, अब Viral हो रहा है पुराना वीडियो
मुंबई, 31 मार्च: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। विल स्मिथ ने ऑस्कर 2022 में कॉमेडियन क्रिस रॉक को मंच पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। उस ऑस्कर अवार्ड फंक्शन में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का खिताब भी मिला है। विल स्मिथ का क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। असल में विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन का कॉमेडियन क्रिस रॉक ने मजाक बनाया था, जिसके बाद विल ने क्रिस को थप्पड़ मारा। अब विल स्मिथ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स के गंजेपन का मजाक बनाते हुए दिख रहे हैं।

वायरल हुआ Will Smith का पुराना वीडियो
इसी के बीच अब एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विल स्मिथ एक गंजे आदमी का भी मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो 1991 में हुए The Arsenio Hall Show (द आर्सेनियो हॉल) का है। उस समय विल द फ्रेश प्राइस ऑफ बेल-एयर था। क्लिप में विल स्मिथ इन-हाउस बैंड के म्यूजिशियन (बास वादक) का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो गंजा थे।

'इसे हर सुबह अरना सिर वैक्स करवाना पड़ता है...'
वीडियो में विल स्मिथ कहते हैं, '' बास वादक, को एक नियम मिला। उसे हर सुबह अपना सिर वैक्स करना पड़ता है। यह एक नियम है! वह नियमों का पालन करता है, यार। वह नियमों का पालन करता है।'' जब विल मजाक बनाते हैं तो कैमरा बास वादक की ओर जाता है, तो वो जोक सुनकर मुस्कुराते हुए दिखते हैं। जैसे ही कैमरा विल पर वापस जूम करता है, कोई उसे असभ्य कह रहा है। इस पर विल जवाब देते हैं, ''ये जोक्स हैं।''

विल स्मिथ की हुई आलोचना
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग विल की आलोचना कर रहे हैं। कईयों ने लिखा है कि जब विल ये सारी बातें कह रहे थे तो ये जोक था लेकिन जैसे ही किसी और ने कहा तो ये मजाक बन गया।
ये भी पढ़े- 'मेरे साथ जो हुआ उसको लेकर बकवास...',विल स्मिथ से थप्पड़ खाने के बाद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
एक फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कैप्शन लिखा है, "उसे हर सुबह अपना सिर वैक्स करना होगा।" अब यह विल स्मिथ का एलोपेसिया वाले किसी व्यक्ति के बारे में मजाक करते हुए वीडियो देखिए। इसलिए मुझे इंटरनेट से प्यार है, यह कोई भी बात कभी नहीं भूलता।"
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications