'मेरे साथ जो हुआ उसको लेकर बकवास...',विल स्मिथ से थप्पड़ खाने के बाद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

'मेरे साथ जो हुआ उसको लेकर बकवास...',विल स्मिथ से थप्पड़ खाने के बाद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

वाशिंगटन (यूएस), 31 मार्च (एएनआई): कॉमेडियन क्रिस रॉक ने आखिरकार 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह (ऑस्कर) में विल स्मिथ को थप्पड़ मारने वाले घटना पर चुप्पी तोड़ी है। द हॉलीवुड रिपोर्टर ने कहा कि बुधवार को बोस्टन में एक स्टैंड-अप शो के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को दो बार स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जो लगभग 2 मिनट तक चला। 57 वर्षीय कॉमेडियन क्रिस रॉक ने अपनी कॉमेडी की शुरुआत में कहा, "आपका पूरा हफ्ता कैसा रहा?" लोगों ने इस बात का हंसी से स्वागत किया। हालांकि अपने स्टैंड अप शो के दौरान कॉमेडियन ने ऑस्कर समारोह, या विल स्मिथ का सीधे उल्लेख किए बिना घटना के बारे में संक्षेप में बात की।

विल स्मिथ बोले- 'जो कुछ हुआ उसके बारे में मेरे पास बकवास...'

विल स्मिथ बोले- 'जो कुछ हुआ उसके बारे में मेरे पास बकवास...'

कॉमेडियन क्रिस रॉक ने कहा, "जो कुछ हुआ उसके बारे में मेरे पास बकवास करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए अगर आप उस बारे में कुछ सुनने के लिए आए हैं तो यहां कुछ नहीं है। ये मेरा पूरा शो, जिसे मैंने इस हफ्ते से पहले लिखा था। असल में मैं अभी भी समझ रहा हूं कि आखिर हुआ क्या था।''

'कभी और मैं इस बारे में बकवास करूंगा...'

'कभी और मैं इस बारे में बकवास करूंगा...'

कॉमेडियन क्रिस रॉक ने कहा, ''मैं कभी और इस, बारे में बकवास करूंगा, वो उस वक्त सीरियस और फनी दोनों हो सकता है। मैं कुछ जोक्स सुनाने जा रहा हूं। अभी बाहर होना अच्छा है।" रॉक ने बाद में दर्शकों से कहा, "कुछ अन्य बहुत ही अजीब चीजों को छोड़कर, अभी जीवन बहुत अच्छा है।"

 विल स्मिथ ने थप्पड़ मारने के बाद मांगी थी माफी

विल स्मिथ ने थप्पड़ मारने के बाद मांगी थी माफी

द हॉलीवुड के अनुसार, लगभग एक घंटे तक चलने वाले शो में कॉमेडियन को दर्शकों ने दो बार चीयर्स किया। लाइव एकेडमी अवार्ड्स शो के दौरान कॉमेडियन को मंच पर थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैं लाइन से बाहर था और मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं और मेरे कार्य उस आदमी का संकेत नहीं थे जो मैं बनना चाहता हूं। प्यार की दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+