क्या शादी के बाद कैटरीना कैफ छोड़ देंगी एक्टिंग? एक्ट्रेस ने खुद कहा था अगर पार्टनर ने दवाब बनाया तो...'

क्या शादी के बाद कैटरीना कैफ छोड़ देंगी एक्टिंग? एक्ट्रेस ने खुद कहा था अगर पार्टनर ने दवाब बनाया तो...'

मुंबई, 02 दिसंबर: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की शादी की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के आलिशान रिजॉर्ज में शादी करने वाले हैं। कटरीना कैफ कथित तौर पर विक्की कौशल को पिछले 2 सालों से डेट कर रही हैं। शादी को एक बेहद निजी मामला माना जाता है, इसलिए ये कपल इस फंक्शन को अंतरंग और मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। विक्की और कैटरीना की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक से एक अटकलें ये भी है कि कौशल परिवार का एक वरिष्ठ सदस्य विक्की के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वहीं कई लोग ये भी जानना चाहते हैं कि क्या कैटरीना कैफ शादी के बाद भी फिल्मों में काम करेंगी। इस सवाल को लेकर कैटरीना कैफ ने खुद एक बार इंटरव्यू में बात की थी। आइए जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा था।

'मैं पति या परिवार के दवाब में कुछ नहीं करूंगी...'

'मैं पति या परिवार के दवाब में कुछ नहीं करूंगी...'

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें शादी के बाद लगा या ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें फिल्मों की जगह घर-परिवार को प्राथमिकता देनी चाहिए तो वह फिल्में छोड़ देंगी। हालांकि कैटरीना कैफ ने उस वक्त ये भी कहा था, '' मैं ये नहीं चाहूंगी कि मेरा साथ (पति) या उसके परिवार द्वारा मुझे मेरे काम को छोड़ने के लिए मजबूर किया जाए। मैं अपना काम तभी छोडूंगी जब मैं वास्तव में इसे दिल से महसूस करूंगी।''

कैटरीना ने कहा था- 'विवाह और परिवार में बहुत विश्वास करती हूं...'

कैटरीना ने कहा था- 'विवाह और परिवार में बहुत विश्वास करती हूं...'

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने कहा था, ''मैं विवाह और परिवार की अवधारणा में दृढ़ता से विश्वास करती हूं। मैं एक घर और परिवार के विचार से प्यार करती हूं।'' कटरीना उस वक्त सिंगल थीं और प्यार होने के बारे में उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी में प्यार तब आएगा, जब किस्मत में लिखा हो। कैटरीना कैफ ने कहा था कि अपने साथ काम करने वाली एक्ट्रेस और एक्टर को प्यार मिलने और घर बसाने से उन्हें कभी जलम नहीं हुई। एक्ट्रेस ने कहा था कि इस तरह से सोचते रहना व्यर्थ है।

'काम का किसी के जेंडर से कोई लेना-देना नहीं है...'

'काम का किसी के जेंडर से कोई लेना-देना नहीं है...'

कैटरीना कैफ ने शादी के बाद काम करने या छोड़ने पर कहा था, ''मुझे लगता है कि यह कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसका जेंडर से कोई लेना-देना हो। कहा जाता है कि रणबीर कपूर से शादी करने के बाद कैटरीना कैफ ने काम करने का मन बना लिया था। बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ छह साल तक साथ रिलेशन में थे। लेकिन कुछ मतभेदों के चलते उनका ब्रेकअप हो गया। कैटरीना कैफ एक बहुत ही पारिवारिक लड़की है क्योंकि यह उनकी मां और भाई-बहनों के साथ उनके बंधन से स्पष्ट होता है।

कैटरीना ने 2015 में कहा था- जब शादी करूंगी तो पूरी दुनिया को बताउंगी

कैटरीना ने 2015 में कहा था- जब शादी करूंगी तो पूरी दुनिया को बताउंगी

2015 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने कहा था कि जिस दिन वह शादी करने का फैसला करेंगी, वह पूरी दुनिया को बताएगी। कैटरीना कैफ ने कहा था, "जब आप शादी करने का फैसला करते हैं और दुनिया को यह बताने के लिए तैयार होते हैं कि 'हम एक-दूसरे के लिए प्रतिबद्ध हैं', तो आप इसके बारे में बात करने वाले लोगों के साथ सहज हो जाते हैं। मैं चाहती हूं कि दुनिया में हर कोई मेरी शादी में शामिल हो।''

'प्यार और रिश्तों के बारे में, मैं ज्यादा बात नहीं करती...'

'प्यार और रिश्तों के बारे में, मैं ज्यादा बात नहीं करती...'

कैटरीना ने कहा था, '' एक मेरे जैसा शख्स रिश्ते और प्यार जैसे संवेदनशील और नाजुक विषयों के बारे में बात करना अधिक पसंद नहीं करता है। मेरा चुप रहना किसी को ये लगता है कि मैं अहंकारी हूं तो यह उस व्यक्ति की अज्ञानता है, जो मेरे बारे में ऐसी धारणा बन रहा है।''

2019 से कैट और विक्की कर रहे हैं डेट

2019 से कैट और विक्की कर रहे हैं डेट

कैटरीना के विक्की को 2019 से डेट करने की अफवाह है। कुछ महीने पहले, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विक्की और कैटरीना की सगाई हो चुकी है। हालांकि, कैटरीना की टीम ने दावों को खारिज कर दिया था। जूम से बात करते हुए, कैटरीना के प्रवक्ता ने कहा, "कोई रोका समारोह नहीं हुआ है। वह जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग के लिए जा रही हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+