श्वेता तिवारी ने क्यों कहा- 'मेरी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं' ? सलिल आचार्य ने बताया सच
नई दिल्ली, 28 जनवरी। टीवी के सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी इन दिनों अपने एक बयान के कारण विवादों में हैं। उनके खिलाफ IPC की धारा 295(A) के तहत केस फाइल हुआ है। उन पर धर्म का अपमान और भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के मंच तक पर वो आलोचनाओं के कटघरे में है, हालांकि श्वेता की ओर से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन अब इस बारे में अहम टिप्पणी की है होस्ट सलिल आचार्य ने, जिनकी बातें ये बता रही हैं कि आखिर श्वेता के जिन शब्दों पर बवाल मचा है, आखिर वो उन्होंने क्यों कही थी?

क्या है मामला?
दरअसल भोपाल में वेब सीरीज 'शो स्टॉपर-मीट द ब्रा फिटर' के लॉन्च इवेंट में श्वेता तिवारी ने भरे मंच पर मजाक करते-करते हुए कह दिया कि 'मेरी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।' जिस पर बवाल मच गया। श्वेता के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्या कहा सलिल आचार्य ने?
वेब सीरीज 'शो स्टॉपर-मीट द ब्रा फिटर' के लॉन्च इवेंट के होस्ट सलिल आचार्य थे, उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात की है। उन्होंने कहा कि जिस क्लिप पर इतना बवाल मचा है, पहले लोगों को वो तो जान लेना चाहिए कि आखिर बात क्या थी। उन्होंने कहा कि मैंने ही श्वेता से 'ब्रा फिटर' के बारे में पूछा थाा दरअसल इस सीरीज में 'ब्रा फिटर' का रोल सौरभ राज निभा रहे हैं, जो कि टीवी के भगवान श्रीकृष्ण कहे जाते हैं। मैंने ही उनसे प्रश्न किया था कि 'ये क्या भगवान से लेकर सीधे ब्रा फिटर का रोल?'

'हां देख लीजिए मेरी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं'
जिस पर श्वेता ने मजाकिया लहजे में कहा था 'हां देख लीजिए मेरी ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं'। सलिल ने कहा कि श्वेता ने सौरभ राज के संदर्भ में भगवान शब्द का प्रयोग किया था ना कि ईश्वर या धर्म के नाम पर टिप्पणी की थी। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें केवल आधी बात ही नजर आ रही है इसलिए मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि वो पूरी बात सुने, समझे और रिएक्ट करें।

कौन हैं सौरभ राज?
1 दिसंबर 1985 को जन्मे सौरभ राज जैन एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं। लोग उन्हें महाभारत (2013-14), देवों के देव ... महादेव (2011-14) के भगवान कृष्ण के रूप में पहचानते हैं। इसके अलावा वो कसम से, उतरन, चंद्रगुप्त मौर्य और पटियाला बेब्स सहित कई शो में भी नजर आ चुके हैं. वो अपनी पत्नी रिद्धिमा जैन के साथ 2019 की डांस रियलिटी सीरीज़ नच बलिए 9 में भी हिस्सा ले चुके है तो वहीं उन्होंने 2021 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 में भी भाग लिया था।
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications