आखिर अनिल कपूर से शादी करने में माधुरी दीक्षित को क्यों नहीं थी दिलचस्पी? एक्ट्रेस ने बताई थी ये वजह

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे। एक बार जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह अनिल कपूर से कभी शादी करेंगी तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया था।

मुंबई, 5 जुलाई: बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी में से एक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों ने कईं सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उस दौर में दोनों को ऑन स्क्रीन देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे। हालांकि बाद में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। लेकिन जब माधुरी दीक्षित से ये पूछा गया कि क्या वह अनिल कपूर से शादी करना चाहती हैं तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। चलिए जानते हैं कि उनके मना करने के पीछ क्या वजह थी?

अनिल कपूर से शादी क्यों नहीं करना चाहती थीं माधुरी?

अनिल कपूर से शादी क्यों नहीं करना चाहती थीं माधुरी?

90 के दशक की मशहूर जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एकसाथ कईं फिल्में की हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। फिल्मों में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस को काफी पसंद आती थी। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन जब उस समय माधुरी दीक्षित से पूछा गया कि क्या वह क्या कभी अनिल कपूर से शादी करेंगी तो उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया। चलिए जानते हैं कि आखिर अनिल कपूर से शादी करने से उन्होंने मना क्यों किया था?

इन फिल्मों में साथ नजर आए माधुरी और अनिल कपूर

इन फिल्मों में साथ नजर आए माधुरी और अनिल कपूर

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एकसाथ कईं सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों पहली बार फिल्म हिफाजत मे साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'तेजाब', 'बेटा', 'खेल', 'परिंदा' सहित कई फिल्में की हैं। दोनों के अफेयर की खबरें फिल्म बेटा करने के बाद सामने आने लगी थीं। उस वक्त अनिल कपूर शादीशुदा थे लेकिन बावजूद इसके दोनों का नाम एकसाथ जोड़ा जाने लगा।

इस वजह से माधुरी दीक्षित ने किया शादी से इंकार

इस वजह से माधुरी दीक्षित ने किया शादी से इंकार

जब 33 साल पहले उस वक्त इन अफेयर की खबरों के दौरान माधुरी दीक्षित से पूछा गया कि क्या वह कभी अनिल कपूर से शादी करेंगी? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, नहीं! मैं उसके जैसे किसी से शादी नहीं करूंगी। पहली बात कि वो बहुत ज्यादा सेंसेटिव हैं और मैं चाहूंगी कि मेरे पति शांत हों। जहां तक अनिल की बात है तो मैंने उनके साथ कई मूवीज की हैं और इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं। मैं उनके साथ हमारे कथित अफेयर के बारे में मजाक भी कर सकती हूं।'

माधुरी ने अनिल कपूर ने बना ली थी दूरी

माधुरी ने अनिल कपूर ने बना ली थी दूरी

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के अफेयर की उड़ती खबरों के कुछ समय बाद दोनों ने एकसाथ फिल्में करनी बंद कर दी थी। जिसकी मुख्य वजह थी कि अनिल कपूर शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। दोनों के फिल्मों में साथ नजर ना आने के कारण उनके फैंस काफी निराश थे। हालांकि दोनों साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म टोटल धमाल में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को एकसाथ देखा गया था।

अनिल कपूर की पर्सनल लाइफ

अनिल कपूर की पर्सनल लाइफ

अनिल कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1984 में सुनीता कपूर से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं जिनका नाम सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर है। अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने वाले हैं क्योंकि उनकी बेटी सोनम कपूर जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसके अलावा उनकी फिल्मों की बात करें तो हाल ही में एक्टर को फिल्म जुग जुग जीयो में वरुण धवन के पिता के किरदार में देखा गया। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया।

माधुरी दीक्षित ने गुपचुप कर ली थी शादी

माधुरी दीक्षित ने गुपचुप कर ली थी शादी

माधुरी दीक्षित की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने शादी कर ली थी। शादी करने के कुछ समय बाद वह विदेश चली गई थीं लेकिन साल 2011 में वह भारत वापस आ गईं। इन दोनों के 2 बेटे हैं जिनका नाम अरिन और रियान है। एक्ट्रेस जल्द ही डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' में बतौर जज नजर आएंगी। साथ ही शो में उनका साथ निभाने मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+