Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OMG हम इतने जवान...कंगना रनौत ने पोस्‍ट शेयर कर सलमान खान से पूछी ये बात?

कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उसके कैप्‍शन में एक्‍टर सलमान खान से एक सवाल किया है, जिसके बाद ये पोस्‍ट जमकर वायरल हो रही है।

salman khan, kangana ranaut

कंगना रनौत जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर कर सलमान खान से एक सवाल किया है। जिसके बाद उन दोनों के फैंस कह रहे हैं हम आप दोनों को साथ देखना चाहते हैं। आइए जानते हैं आखिरी पूरा मामला क्‍या है और क्‍या खिचड़ी पक रही है?

कंगना ने वीडियो शेयर किया सवाल

दरअसल, कंगना रनौत ने सलमान खान के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, ये पुराना वीडियो है और जिसे देखकर एक्‍ट्रेस अपनी सुनहरी यादों में खो गई। इसके बाद उन्‍होंने ये पुराना वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान से एक सवाल कर दिया।

'ओह माय गॉड' लिखते हुए सलमान खान से एक प्रश्‍न कर बैठीं

ये पुराना वीडियो की क्लिप उस समय का है जब बॉलीवुड क्‍वीन कंगना रनौत सलमान के फेमस टीवी शो 'दस का दम" में पहुंची थीं। कंगना जहां पुराने वीडियो को देखकर 'ओह माय गॉड' लिखते हुए सलमान खान से एक प्रश्‍न कर बैठीं वहीं कंगना रनौत की इस पोस्‍ट को देखकर उनके फैंस डिमांड कर रहे हैं कि वो अब उन्‍हें सलमान के साथ देखना चाहते हैं।

कंगना को देखकर सलमान बोले- क्‍या कमाल लग रही हो

कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो सलमान के शो में घाघरा चोली में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के पॉपुलर गाने धक धक करने लगा पर डांस करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। इसके बाद सलमान खान ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि, "क्या कमल लग रही हैं, आप कितनी सुंदर दिख रही है।

सलमान ने भी कंगना के साथ लगाए ठुमके

वीडियो में सलमान मजे लेते हुए एंट्री करते हैं और कंगना के एक्‍सप्रेशन को सुधारते हए उनके साथ डांस करने लगते हैं। अंत में दोनों ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

कंगना ने पूछा- एसके हम इतने जवान...

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, OMG!!! एसके हम इतने जवान क्यों दिखते हैं? क्या इसका मतलब यह है कि अब हम नहीं हैं? कंगना रनौत ने अपनी ये पोस्‍ट सलमान खान को भी टैक की। याद रहे कंगना ने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान सलमान को अपना दोस्त बताया था।

यूजर बोले- दोनों को साथ देखने का है बेसब्री से है इंतजार

हालांकि खबर लिखे जाने तक कंगना रनौत की इस पोस्‍ट का जवाब सलमान खान ने नहीं दिया था लेकिन फैंस ने अपने कमेंट्स से कमेंट बॉक्‍स भर दिया। एक यूजर ने लिखा हम आप दोनों को साथ में देखना चाहते हैं सलमान खान के साथ आपकी एक फिल्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

यूजर ने सजेस्‍ट की कैसी फिल्‍म दोनों को साथ में करनी चाहिए

अरे वाह, दोनों को एक साथ एक फिल्म में देखना चाहते हैं। वहीं एक ने लिखा बॉलीवुड फिल्म उद्योग में सबसे खूबसूरत अभिनेत्री और अभिनेता। एक यूजर ने ये सलाह दी कि दोनों को साथ में रोमांटिक कॉमेडी टाइप फिल्म करनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+