फिट होने के बावजूद सुष्मिता सेन को क्‍यों पड़ा दिल का दौरा, क्‍या नींद की कमी से होता है Hart Attack?

सुष्मिता सेन जो रेगुलर एक्‍सरसाइज करती हैं और अपने खान-पान का खास ख्‍याल रखती हैं तो उन्‍हें क्‍या हार्ट अटैक नींद की कमी के कारण हुआ? Holistic Healthcare expert and life coach ल्यूक कॉटिन्हो ने जानें क्‍या बताया?

sushmita sen

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिर एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन के फैंस को बड़ा झटका लगा है, जब उन्‍हें पता चला कि उनकी चहेती एक्‍ट्रेस को हार्ट अटैक पड़ा है। एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर खुद एक पोस्‍ट लिखकर खुलासा किया कि उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा है और उनकी एंजियोंप्‍लास्‍टी और स्‍टंट पड़ेगा। ये खबर सुनकर लोग हैरान है कि इतनी फिट नजर आने वाली सुष्मिता सेन को इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक क्‍यों पड़ा। जबकि एक्‍ट्रेस अपनी डाइट, एक्‍सरसाइज का खास ख्‍याल रखती हैं। दिल का दौरा मोटापे, हाई कैलोरी के सेवन, धूम्रपान या शराब के सेवन से होता है लेकिन सुष्मिता सेन जो इस सबसे कोसों दूर रहकर फिटनेस फ्रीक हैं तो उनको क्‍यों हार्ट अटैक पड़ा? विशेषज्ञों के अनुसार आइए जानते हैं ऐसे फिट लोगों को हार्ट अटैक होने की आखिर क्‍या वजह है?

sushmitasen

कम उम्र में ये सेलिब्रेटीज हार्ट अटैक के कारण गवां चुके हैं जान

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन जो फिटनेस आइकन हैं वो भी उन सेलिब्रेटीज में शुमार हो चुकी है जो फिट होने के बावजूद हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हुईं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव, सिद्धार्थ शुक्‍ला, सिंगर केके और साउथ एक्‍टर पुनीत राजकुमार समेत कुछ और हस्तियां फिट होने के बावजूद कम उम्र में उनकी अचानक पड़े दिल के दौरे के कारण जिंदगी गवां दी थी। याद रहे सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में फिटनेस फ्रीक होने के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वहीं राजू श्रीवास्तव को ट्रेडमिल पर दौड़ते समय केके का कोलकाता में एक म्युजिक कान्‍सर्ट में परफार्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

sushmita sen

क्या नींद की कमी दिल के दौरे का कारण बन सकती है?

हालांकि डॉक्‍टर अभी ऐसे हार्ट अटैक क्‍यों पड़ते हैं इसके और संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन डॉक्‍टरों ने स्‍वीकार है कि नींद की कमी एक प्रमुख कारक है। मिरर नाउ को दिए इंटरव्‍यू में , Holistic Healthcare expert and life coach ल्यूक कॉटिन्हो भी इस बात को स्‍वीकारा है।

नींद की कमी दिल पर डालती है असर

डॉक्‍टर ने कहा 'साइज़ जीरो' होना या 6-पैक एब्स होना ये फिटनेस की परिभाषा नहीं है। ऐसा नहीं है कि आपके सिक्‍स पैक्‍स हैं या जीरो साइज है तो आप फिट हैं, फिटनेस की परिभाषा में इमोशलन हेल्‍थ और नींद क्‍वालिटी भी शामिल है। ल्यूक कॉटिन्हो ने अक्सर किसी घटना के बाद गिर जाते हैं, ये वह नींद की कमी है जिसका असर दिल पर पड़ता है। इसमें Vaping की भी भूमिका है।

"Vaping" हार्ट की सेहत को कैसे प्रभावित करता है?

ई-सिगरेट पीने या ई-सिगरेट को अक्सर रेगुलर सिगरेट की तुलना में सुरक्षित समझा जाता है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ये अनियमित हृदय ताल यानी हार्ट रिदम से मजबूती से जुड़ा हुआ है और यह अनियमितता उन लोगों में अचानक कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकती है जिनका हार्ट डिसीज का कोई हिस्‍ट्री नहीं है।

इन लोगों को हार्ट अटैक का अधिक है खतरा

  • नींद का अभाव
  • धूम्रपान
  • vaping
  • Sedentary लाइफ स्‍टाइल
  • अत्‍यधिक एक्टिव लाइफ स्‍टाइल - बहुत अधिक व्यायाम करना और शरीर को ठीक होने का समय न देना
  • anabolic स्टेरॉयड का दुरुपयोग - ये दिल की धड़कन को असामान्‍य कर सकता है या हार्ट बीट बढ़ा सकता है
  • युवावस्था में डॉयबटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+