आमिर खान ने क्यों पहना सलमान खान जैसा 'फिरोजा ब्रेसलेट', क्या गुडलक से जुड़ा है कनेक्शन, जानें सच्चाई
Aamir Khan Bracelet: आमिर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आमिर खान सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और किसी खास व्यक्ति से गले मिल रहे हैं।

Aamir Khan Bracelet: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा अपने हाथों में लकी चार्म के तौर पर फिरोजा ब्रेसलेट पहले रहते हैं। चाहे फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी इवेंट में शआमिल होना हो सलमान खान अपने हाथों से इस ब्रेसलेट को कभी नहीं उतारते हैं। लेकिन अब सलमान खान के अच्छे दोस्त और उनके को-एक्टर रह चुके आमिर खान को भी उन्हीं की तरह फिरोजा ब्रेसलेट पहने हुए देखा गया है। पिछले कुछ दिनों फिरोजा ब्रेसलेट आमिर खान के हाथों में भी नजर आ रही है।
आमिर खान के हाथ में नजर आया फिरोजा ब्रेसलेट
आपको बता दें कि आमिर खान जो पहले पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन्स से नदारद रहते थे वह आजकल हर इवेंट्स और पार्टीज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी नजर आए थे। इस पार्टी में उन्हें सलमान खान के साथ देखा गया। हालांकि इन सबके बीच एक चीज सबसे ज्यादा वायरल हो रही है और वह है आमिर खान के हाथों में नजर आ रही फिरोजा ब्रेसलेट।
सलमान खान का लकी चार्म
आमिर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आमिर खान सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और किसी खास व्यक्ति से गले मिल रहे हैं। वहीं उनके दाहिने हाथ में वैसा ही ब्रेसलेट दिख रहा है जैसा सलमान खान पहनते हैं। आमिर खान के हाथों में भी वैसा ही ब्रेसलेट देखने के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान ने आमिर खान को ये ब्रेसलेट तोहफे में दिया होगा। हालांकि आमिर खान के इस ब्रेसलेट के पीछे की सच्चाई अभी तक किसी को पता नहीं चल पाई है। देखें फोटो-
अर्पिता खान की ईद पार्टी में आमिर खान
आपको बता गें कि आमिर खान को गत 22 अप्रैल को सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में लाल कुर्ते और जीन्स में देखा गया था। इस पार्टी में सलमान खान के हाथ में ये ब्रेसलेट देखा गया था। इस ईद पार्टी की फोटोज और वीडियोज में आमिर खान के दाहिने हाथ में फिरोजा ब्रेसलेट साफ नजर आ रहा था। वहीं सलमान खान भी काफी लंबे समय से फिरोजा ब्रेसलेट को पहन रहे हैं। सलमान खान अपने ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म मानते हैं। आमिर खान की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications