Cannes 2022 क्यों भारत के लिए है खास, जानें सारी डिटेल
मुंबई, 18 मई : कान्स 2022 (Cannes 2022) शुरू हो गया है। लगभग तीन साल के बाद आयोजित हुए बहुप्रतीक्षित कान्स फिल्म महोत्सव भारत के लिए इसलिए खास है क्योंकि इस बार फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ द ऑनर का सम्मान दिया गया है। पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बोहो लुक देकर मन जीत लिया। आइए जानते हैं कान्स फेस्टिवल के बारे में सब कुछ.....

कान्स फिल्म महोत्सव आखिरी रेड कार्पेट इवेंट 2019 में हुआ था। यह फेस्टिवल इस बार और भी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। फ्रांस में कान फिल्म महोत्सव के साथ आयोजित आगामी मार्चे डू फिल्म में भारत आधिकारिक देश होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी महोत्सव में भारत की सफलता की कामना करते हुए एक संदेश भी लिखा।
कान्स 2022 की तारीख
75वीं कान्स फिल्म मंगलवार 17 मई से शुरू हो चुका है जो 28 मई तक चलेगा। यह कार्यक्रम फ्रांस में हो रहा है। इस बार लोगों के लिए कोविड -19 प्रोटोकॉल में थोड़ी रियायत बरती गई है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर के इंटरटेन्मेंट जगत की हस्तियां नजर आएंगी।
रहमान और माधवन की इस फिल्म का होगा प्रीमियर
आर माधवन के निर्देशन में बनी रॉकेट्री- द नांबी फिल्म का कान्स 2022 में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। माधवन पहले से ही फ्रांस पहुंच चुके हैं और अपने अपडेट साझा कर रहे हैं संगीतकार एआर रहमान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'ले मस्क' का कान्स एक्सआर, मार्चे डू फिल्म्स में वर्ल्ड प्रीमियर होना है।
कान्स में हिंदी ही नहीं इन भाषाओं की फिल्में भी दिखाई जाएगी
कान्स 2022 में मुख्य रूप सेतमिल, मराठी, मलयालम, मिशिंग और हिंदी भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएगी।। रॉकेट्री का प्रीमियर पालिस के में किया जाएगा, और अन्य फिल्मों को ओलंपिया थिएटर में दिखाया जाएगा। कान्स फिल्म फेस्टिवल लाइनअप में रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, गोदावरी, अल्फा बीटा गामा, बूमबा राइड, धुइन, ट्री फुल ऑफ पैरट्स शामिल हैं। महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की जयंती पर, उनकी एक फिल्म को कान क्लासिक्स सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए रखी गई है।
दीपिका पादुकोण कान जूरी की हैं मेंबर
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण का नाम कान्स के साथ जोड़ा गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार लंबे समय से कान्स से जुड़ी हुई हैं। हालांकि इस बार दीपिका न सिर्फ रेड कार्पेट पर नजर आईं बल्कि कान्स के आठ निर्णायक मंडलों में से एक हैं। मंगलवार, 17 मई को जैसे ही त्योहार शुरू हुआ, जजों के पैनल का परिचय भी करवाया गया। सब्यसाची के आउटफिट में दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानें कौन भारतीय सेलेब्स कान्स 2022 में भाग ले रहे
इस साल कान्स में सभी की निगाहें भारत पर होंगी। तमन्ना भाटिया, नयनतारा, पूजा हेगड़े, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एआर रहमान, हिना खान, हेली शाह जैसी हस्तियां प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में भाग लेने के लिए फ्रेंच रिवेरा के लिए निकल चुके हैं। अक्षय कुमार को भी कान्स 2022 रेड कार्पेट पर चलने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वो नहीं शामिल हो सकेंगे।
कंट्री ऑफ द ऑनर देश का क्या अर्थ क्या है?
कान्स 2022 में भारत कंट्री ऑफ द ऑनर देश है। मार्चे डू फिल्म्स की ओपनिंग नाइट में फोकस देश मैजेस्टिक बीच पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका केंद्र बिंदु भारत, इसकी सिनेमा, इसकी संस्कृति और विरासत है। रात में लोक संगीत और आतिशबाजी के साथ भारतीय म्युजिशियन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। गेस्ट को व्यंजन भारतीय और फ्रेंच दोनों परोसा जाएंगा। कंट्री ऑफ ऑनर शीर्षक के तहत, पांच नए भारतीय स्टार्ट-अप को ऑडियो-विजुअल उद्योग को पिच करने का अवसर दिया जाएगा। किकस्टार्टिंग कान्स, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और युवा मामले एवं खेल, अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications