सलमान खान की बालकनी में क्यों लगाया गया बुलेटप्रूफ ग्लास? जान से मारने की धमकी नहीं, कुछ और है इसका सच
Salman Khan On His Bulletproof Balcony: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम उन स्टार्स में शुमार है, जिनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त है। अपने लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लाखों दिलों पर राज किया है।
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
हालांकि इस स्टारडम के साथ कई बार खतरे भी सामने आते हैं। बीते कुछ समय से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। पिछले साल उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने इस खतरे को और गहरा कर दिया था।

सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई
इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि इस बार ईद के मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया था। सलमान खान हमेशा की तरह ईद पर अपनी बालकनी में आकर फैंस को ग्रीट करने जरूर आए थे, लेकिन इस बार वह बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए।
सलमान खान ने बुलेटप्रूफ ग्लास को लेकर किया बड़ा खुलासा
-फैंस के लिए यह नजारा पहली बार था और सबके मन में यही सवाल था कि सलमान खान ने आखिर ऐसा क्यों किया। ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने खुद इस बुलेटप्रूफ बालकनी की वजह लोगों के सामने रखी थी।
-सलमान खान ने कहा- हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। कई बार ऐसा होता था कि फैंस रात में ऊपर चढ़कर बालकनी में सो जाते थे। ऐसे में हमें सुरक्षा के लिहाज से वह जगह कवर करनी पड़ी। ये किसी डर की वजह से नहीं था, बल्कि जरूरत थी।
-सलमान खान ने ये भी बताया कि फैंस की दीवानगी ऐसी होती है कि वो किसी भी हद तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में खुद उनकी और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी हो गया था।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-जहां एक तरफ सलमान खान निजी जिंदगी में सुरक्षा कारणों को लेकर सतर्क हैं, वहीं दूसरी ओर प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वह पूरी एनर्जी से जुटे हुए हैं। इन दिनों वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
-पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि फिल्म में दमदार एक्शन सीन के लिए उन्हें जबरदस्त फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है। 59 साल की उम्र में भी वह दौड़ने, मुक्के मारने और जोरदार एक्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के लिए वह खूब मेहनत कर रहे हैं।
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प पर आधारित है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी और संयम की गाथा को बयां करती है, जहां भारत ने बिना एक भी गोली चलाए चीन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications