तो इसलिए बिगड़ी ऐश्वर्या राय की 17 साल की शादीशुदा जिंदगी!, भाभी की इस हरकत से परेशान हैं ननद श्वेता बच्चन

Shweta Bachchan On Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार के साथ एक्ट्रेस का रिश्ता खटास में तब्दील हो चुका है। हालांकि वह पति अभिषेक बच्चन से बात करती नजर आती हैं लेकिन उनके बीच भी अनबन शुरू हो गई है और ऐसे में ऐश्वर्या राय ने बच्चन फैमिली से दूरी बना ली है।

ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में दरार
आपको बता दें कि कुछ समय पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपना खास बंगला 'प्रतीक्षा' अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में दरार वाली खबर तेजी से फैलने लगी थी। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि ऐश्वर्या राय जल्द ही बच्चन परिवार से अलग हो जाएंगी।

Shweta Bachchan

श्वेता नंदा के चलते ही बिगड़ गई ऐश्वर्या की जिंदगी
वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग-अलग पहुंचने से भी लोगों के बीच कपल के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें होने लगी हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है बच्चन परिवार की बेटी श्वेता नंदा के चलते ही ऐश्वर्या राय के अपने ससुराल वालों के साथ संबंध खराब हो गए हैं।

ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि बहुत पहले से ही ये कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और और उनकी ननद श्वेता नंदा के बीच कभी भी संबंध सही नहीं रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा के बीच कोई खास रिश्ता नहीं है। दोनों साथ में कम ही नजर आते हैं। कहा जाता है कि श्वेता बच्चन के साथ अक्सर कई बातों पर श्वेता नंदा की बहस हो चुकी है।

ननद और भाभी के बीच तकरार
वहीं खबर है कि श्वेता नंदा को अपने भाई अभिषेक का ऐश्वर्या राय से शादी करना भी पसंद नहीं था। कहते हैं कि इसी कारण के चलते ऐश्वर्या राय और श्वेता नंदा कभी भी एक साथ कहीं नजर नहीं आते हैं। ननद और भाभी एक दूसरे के बारे में कैमरे पर न ही कुछ कहते हैं और न ही कोई कमेंट करना पसंद करते हैं।

श्वेता बच्चन को पसंद नहीं ऐश्वर्या की ये चीज
आपको बता दें कि करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में रैपिड फायर राउंड में एक सवाल का जवाब देते हुए श्वेता नंदा ने बताया था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन भी हैं। उनकी ये बात घर में सभी को पसंद है। बस वह फोन और मैसेज का जल्दी जवाब नहीं देती हैं और उनकी ये चीज सबको बुरी लगती है।

जया बच्चन भी ऐश्वर्या राय से हैं परेशान
श्वेता बच्चन ने चैट शो में कहा था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय की कई बुरी आदतों से उनकी मां जया बच्चन भी परेशान रहती हैं। श्वेता नंदा ने साफ कहा था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या जल्द ही किसी के फोन या मैसेज का जवाब नहीं देती हैं और ऐसा वह घरवालों के साथ भी करती हैं।

बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती हैं ऐश्वर्या
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय अभिषेक बच्चन को छोड़कर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य से ऐश्वर्या राय बात नहीं करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय जलसा छोड़ चुकी हैं और अपनी बेटी आराध्या को लेकर अपने मायके में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+