आखिर क्यों टूट गई थी अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई, जानें क्या हुआ था दोनों के बीच में
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन भले ही कम फिल्मों में नजर आते हों लेकिन वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले वह कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ अफेयर को लेकर खबरों में छाए रहते थे तो कभी करिश्मा कपूर के साथ हुई सगाई के टूटने के चलते चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि आजकल वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर भी लाइमलाइट में छाए हुए हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्तों को लेकर भी तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं।
टूट गई थी अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई
आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। लोगों के मन में सवाल आने लगे थे कि आखिर करिश्मा और अभिषेक की सगाई क्यों टूटी। दोनों की शादी आखिर क्यों नहीं हो पाई। बाद में फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने लोगों के इस सवाल का जवाब भी दिया था। सुनील दर्शन ने बताया था कि करिश्मा और अभिषेक 'मेड फॉर ईच अदर' जैसे कभी नहीं थे।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का प्यार भरा रिश्ता
कहा जाता है कि एक समय पर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से प्यार करने लगे थे। इस प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उनकी सगाई भी कर दी गई थी और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अचानक ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हर कोई सोच रहा था कि आखिर कैसे उनकी सगाई टूट गई।
अभिषेक और करिश्मा की दमदार केमिस्ट्री
जानकारी के अनुसार साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों उस वक्त एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कोई न कोई समस्या हमेशा बनी रहती थी। सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के समय करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता बिल्कुल सही नहीं चल रहा था। सेट पर ही दोनों कई बातों को लेकर झगड़ने लगते थे।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच लड़ाई
सुनील दर्शन ने बताया था- अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की लड़ाई देखकर लगता था कि वह दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं। अभिषेक बहुत ही प्यारे इंसान हैं और लोलो भी अच्छी लड़की है लेकिन नियति में ये चीजें होना लिखा था। दोनों को एक दूसरे से बहुत सी परेशानियां थीं। दोनों को एक दूसरे की कई सारी बातें पसंद नहीं थी और इसलिए शायद ये शादी नहीं हो पाई।
साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन से की थी शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या है। वहीं करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी जयादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications