माधुरी दीक्षित की इस एक गलती की सजा भुगत रहा है पूरा परिवार, 'मजा मा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म 'मजा मा' के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पापा को इंग्लिश न बोलने की दिक्कत है, बहन एकदम गुस्सैल है, बेटा 9 से 5 की नौकरी करने वाला है, लेकिन मां एकदम परफेक्ट नजर आती है।

मुंबई, 22 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 55 की उम्र में भी माधुरी दीक्षित अपनी सुंदरता से कई छोटी हीरोइनों को भी मात दे सकती हैं। अब जल्द ही माधुरी दीक्षित फिल्म 'मजा मा' में नजर आने वाली हैं। उनकी इस अपकमिंग मूवी का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ साथ गजराज राव, रित्विक भौमिक, शीबा चड्ढा और बरखा सिंह भी नजर आने वाली हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि इस फिल्म की कहानी बहुत ही मेजदार है।

मां का किरदार निभाती नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

मां का किरदार निभाती नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

इस फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पापा को इंग्लिश न बोलने की दिक्कत है, बहन एकदम गुस्सैल है, बेटा 9 से 5 की नौकरी करने वाला है, लेकिन मां एकदम परफेक्ट नजर आती है। फिल्म में इसी मां का किरदार माधुरी दीक्षित निभा रही हैं। मां परिवार को संभालती है, वो भी एकदम गरिमा के साथ लेकिन कहीं कुछ झोल तो जरूर है। ये इतना बड़ा और जोरदार झोल होता है कि इससे पूरी फैमिली हिल जाती है। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म 'मजा मा'

अमेजन प्राइम वीडियो ने माधुरी दीक्षित स्टारर पहली इंडियन ऑरिजनल मूवी 'मजा मा' का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया है। इस फैमिली एंटरटेनर में इंडस्ट्री के अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ कई नए चेहरे भी नजर आएंगे। इसमें फुल हंसी-मजाक है, भरपूर प्यार भी है, लेकिन कुछ ऐसा है जिसकी वजह से इनके रिश्ते में खटास आ जाती है। इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद तिवारी हैं। सुमित बथेजा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है।

फिल्म की कहानी पल्लवी के चारों तरफ घूमती है

ट्रेलर में देखा जा सकात है कि खुशमिजाज महिला पल्लवी (जिसका किरदार माधुरी दीक्षित निभा रही हैं) की जिंदगी की एक झलक मिलती है, जो अपनी मिडिल क्लास फैमिली और जिस समाज में वह रहती है, उसकी ताकत है। फिल्म की कहानी पल्लवी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, एक जिंदगी जिसे उसने इतने प्यार से संजोया है, वह बिखरने लगता है, जिससे उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। ट्रेलर में आगे देखा जा सकता है कि पूरा परिवार टूटने लगता है। फिल्म में देखना ये होगा कि पल्लवी और उसकी फैमिली इस उथल-पुथल से कैसे निपट पाती है।

अपने किरदार को लेकर उत्साहित हैं माधुरी

पिंकविला से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म को लेकर कहा- प्राइम वीडियो की पहली इंडियन अमेजन ओरिजिनल मूवी का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। मेरा रोल खुद में बारीकियां समेटे हुए एक कॉम्प्लेक्स रोल है। इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है।

कई तरह के इमोशन्स से गुजरती है माधुरी

माधुरी दीक्षित आगे कहती हैं- इस फिल्म में मैंने एक मां और एक पत्नी का किरदार निभाया है जो समाज में अपना पूर्ण योगदान देती है। पल्लवी पटेल इतनी सहजता और खूबसूरती के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी उठाती है। लोग उसकी ताकत, दृढ़ विश्वास और दोबारा उठ खड़े होने की क्षमता को नजरअंदाज करेन लगते हैं। वह कई तरह के इमोशन्स से गुजरती है जिसका उसकी और उसके अपनों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+