कौन थे गजल गायक पंकज उधास, जिनके 'चिट्ठी आई है' गाने ने किया था भावुक, अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
Ghazal singer Pankaj Udhas: अनुभवी गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। पंकज उधास के परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पंकज उधास की मौत से बॉलीवुड समेत पूरी मनोरंज इंडस्ट्री को सदमा लगा है।
लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन पर उनकी बेटी नायाब उधास ने लिखा, ''बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।'' पंकज उधास का गाना 'चिट्ठी आई है' ने पूरे भारत को एक वक्त भावुक कर दिया था।

Who was Ghazal singer Pankaj Udhas: कौन थे गजल गायक पंकज उधास
- पंकज उधास चारण भारत के एक गजल गायक थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में हुआ था।
- पंकज उधास, अपना गाना 'चिठ्ठी आई है' से पूरे देश में लोकप्रिय हो गए थे। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किए थे।
- 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में पहचान बनाई थी।
- पंकज उधास तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता का नाम केशूभाई उधास और मां का नाम जीतूबेन उधास है। उनके पिता केशुभाई उधास एक सरकारी नौकरी करते थे। पंकज उधास के भाई निर्मल उधास और मनहर उधास भी मशहूर गायक हैं।
- पंकज उधास ने सर बीपीटीआई भावनगर से शिक्षा प्राप्त की थी। उसके बाद उनका परिवार मुंबई आ गया था और पंकज ने फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की।
- पंकज उधास ने गुलाम कादिर खान साहब से हिंदुस्तानी मुखर शास्त्रीय संगीत सीखा था। उसके बाद पंकज उधास ग्वालियर घराने के गायक नवरंग नागपुरकर से भी संगीत की कला सीखी थी।

Pankaj Udhas Career: पंकज उधास का करियर?
- पंकज उधास ने पहली बार 1972 की फिल्म कामना में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद पंकज उधास ने गजल गायन में करियर बनाने का सोचा। जिसके लिए उन्होंने उर्दू भी सीखी। हालांकि उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।
- जिसके बाद पंकज उधास कनाडा चले गए। वहां अमेरिका में छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गजल गाने लगे। उसके कुछ सालों बाद वो फिर भारत आए।
- पंकज उधास का पहला गजल एल्बम ''आहट'' 1980 में रिलीज हुआ था। इसके बाद पंकज उधास को सफलता मिलनी शुरू हुई। 2009 तक वे 40 एल्बम रिलीज कर चुके थे।
- 1986 में पंकज ने नाम फिल्म गाने का मौका मिला था। जिसमें उन्होंने गाना "चिट्ठी आई है" गाया था, जो हिट हो गया था। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए गाना गाया था।

Pankaj Udhas Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पंकज उधास
- पंकज उधास अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके पीछे परिवार में पत्नी फरीदा उधास और दो बेटियां नायाब उधास और रिवा उधास हैं।
- रिपोर्ट के मुताबिक अपने पीछे करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनका मुंबई में एक आलीशान घर भी है।
- पंकज उधास फिल्मों- इवेंट्स में सिंगिंग के अलावा यूट्यूब से भी पैसे कमाते थे। इस उम्र में भी वो कई बार लाइव शो किया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications