कौन थे Atul Parchure? कैंसर के गलत इलाज ने छीन ली जिंदगी, कपिल शर्मा शो में आए थे नजर

Who Is Atul Parchure: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर अतुल परचुरे अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था लेकिन 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। सोमवार को एक्टर ने मुंबई में आखिरी सांस ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल परचुरे का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। लेकिन ट्रीटमेंट के तहत पहला ही प्रॉसेस गलत हो गया। जिसकी वजह से उनकी हालत स्थिर होने की बजाय और खराब होती चली गई। एक्टर की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उनके लिए चलना भी मुश्किल हो गया था।

Atul Parchure

कैंसर के इलाज के कारण अतुल परचुरे की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह चाहकर भी फिल्मों में काम नहीं कर सकते थे। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद अब एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अतुल परचुरे की हुई अचानक मौत से उनका परिवार को बड़ा सदमा लगा है।

कौन थे अतुल परचुरे?
बता दें कि, अतुल परचुरे टीवी और बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने केवल टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि फिल्मों में काम कर अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। अतुल परचुरे को उनकी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाना-जाता था। न्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ भी काम किया और खूब नाम कमाया।

अतुल परचुरे की फिल्में
अतुल परचुरे ने अपने करियर में सलाम-ए-इश्क, पार्टनर, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, खट्टा मीठा, बुड्ढा होगा तेरा बाप और ब्रेव हार्ट जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मराठी की वासु ची सासु, प्रियतमा और तरुण तुर्क म्हातारे अर्का जैसी फिल्मों से एक्टर ने अपनी खास पहचान बनाई है।

अतुल परचुरे ने काफी समय तक कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रहे हैं। अतुल अब अपने पीछे पत्नी सोनाली और बेटी सखिला परचुरे को छोड़ गए हैं। एक्टर की हुई अचानक मौत से उनके परिवार वाले और तमाम फैंस काफी दुखी हैं। अतुल परचुरे को उनके दमदार रोल्स के लिए याद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+