कौन है Yudhvir Ahlawat, जो बने इंडिया के मोस्ट पॉपुलर एक्टर? आलिया-शाहरुख-ऐश्वर्या-थलपति विजय को पछाड़ा
Who Is Yudhvir Ahlawat: हर हफ्ते IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों का दबदबा देखने को मिलता है लेकिन इस बार जो नाम सबसे ऊपर पहुंचा है, उसने हर किसी को चौंका दिया है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और थलपति विजय जैसे दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ते हुए एक '14 साल के लड़के' ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।
फिल्म 'कर्तव्य' में नजर आए हैं युधवीर अहलावत
आपको बता दें कि ये नाम है युधवीर अहलावत का, जिनकी हालिया रिलीज फिल्म 'कर्तव्य' ने दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बना ली है। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने न सिर्फ लोगों को भावुक किया है बल्कि उन्हें IMDb की लोकप्रियता रैंकिंग में सीधे टॉप पर पहुंचा दिया है।

'कर्तव्य' में मासूम चेहरे के पीछे छिपी दर्दनाक कहानी
-नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'कर्तव्य' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि फिल्म में कई बड़े कलाकार मौजूद हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां युधवीर अहलावत बटोर रहे हैं।
-फिल्म में युधवीर ने एक ऐसे मासूम बच्चे का किरदार निभाया है, जिसे चालाकी से अपराध की दुनिया में धकेल दिया जाता है। कहानी में उसका किरदार भावनात्मक, डरावना और बेहद चुनौतीपूर्ण नजर आता है। खास बात ये रही कि युधवीर ने अपनी नैचुरल एक्टिंग से हर सीन को इतना असली बना दिया कि दर्शक उनके किरदार से खुद को जोड़ बैठे।
सैफ अली खान पर भी भारी पड़ी युधवीर की एक्टिंग
-फिल्म 'कर्तव्य' में सैफ अली खान जैसे अनुभवी अभिनेता मौजूद हैं लेकिन सोशल मीडिया से लेकर IMDb तक, सबसे ज्यादा चर्चा युधवीर अहलावत की ही हो रही है। कई दर्शकों ने तो यहां तक कहा कि फिल्म खत्म होने के बाद भी उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और इमोशनल सीन दिमाग से नहीं निकलते।
-युधवीर अहलावत की परफॉर्मेंस ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि इंटरनेट पर उनकी प्रोफाइल और पुराने कामों को खोजने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। यही वजह रही कि IMDb की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में उन्होंने सीधा पहला स्थान हासिल कर लिया।
14 साल का बच्चा नहीं, 33 साल के हैं युधवीर अहलावत
फिल्म देखने वाले ज्यादातर दर्शक यही समझते रहे कि युधवीर अहलावत सच में 14 साल के बच्चे हैं लेकिन असलियत जानकर लोग हैरान रह गए। दरअसल युधवीर की असली उम्र 33 साल है। उन्होंने अपने किरदार को इतनी बारीकी और सच्चाई से निभाया कि लोग उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगा पाए। यही उनकी एक्टिंग की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
थिएटर से फिल्मों तक, संघर्ष भरा रहा सफर
-युधवीर अहलावत का सफर रातों-रात स्टार बनने वाला नहीं रहा है। हरियाणा के शेरिया गांव से आने वाले युधवीर लंबे समय से थिएटर से जुड़े रहे हैं। एक्टिंग के प्रति उनका जुनून उन्हें फिल्मों तक लेकर आया है।
-इससे पहले भी युधवीर 'सांड की आंख', 'शमशेरा' और बॉबी देओल-विक्रांत मैसी स्टारर 'लव होस्टल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान अब 'कर्तव्य' से मिली है।
-युधवीर अहलावत के पिता ज्ञान सिंह अहलावत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साधारण परिवार से आने वाले युधवीर आज अपने अभिनय के दम पर पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुके हैं।
IMDb की रैंकिंग में बड़े सितारों को छोड़ा पीछे
इस हफ्ते की IMDb रैंकिंग में युधवीर अहलावत ने जिन सितारों को पीछे छोड़ा है, उनमें ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और थलपति विजय जैसे नाम शामिल हैं। खास बात ये है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल और बड़ी फिल्मों की वजह से ये सितारे लगातार सुर्खियों में बने हुए थे लेकिन जनता की दिलचस्पी इस बार युधवीर अहलावत के नाम पर जाकर टिक गई। ऐसे में अब माना जा रहा है कि आने वाले समय में युधवीर अहलावत बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में अपनी जगह बना सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications