Tej Pratap Yadav के घर से लाखों की चोरी, 20 लाख कैश, सोना और iPhone गायब, अपने करीबी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
Tej Pratap Yadav Patna House theft case: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जनशक्ति जनता दल (Tej Pratap Yadav) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना घर से उनका कीमती सामान और लाखों का नगदी चोरी हुई है।
तेज प्रताप ने अपने बेहद करीबी निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय पर लाखों रुपये की नकदी और कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 तोले सोने की चेन, 1 अगूंठी, 4 ड्राेन कैमरा समेत और क्या हुआ चोरी?
नकदी के अतिरिक्त गायब हुए सामानों की लिस्ट भी काफी लंबी और चौंकाने वाली है। शिकायत में बताया गया है कि अलमारी से लगभग दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन कैमरे, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन घर से गायब हैं।
तेज प्रताप की पार्टी का लाखों का फंड भी हुआ चोरी
तेज प्रताप यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद गायब हुए हैं। तेज प्रताप ने पुलिस आवेदन में विशेष रूप से दावा किया है कि चोरी की गई यह बड़ी नकद राशि वास्तव में राष्ट्रीय जनता दल का पार्टी फंड था, जिसे सुरक्षित रखा गया था।
तेज प्रताप आलमारी खोलते रह गए दंग
यह पूरा मामला तब खुलकर सामने आया, जब 22 जून को तेज प्रताप यादव ने अपने कमरे की अलमारी खोली। कीमती गैजेट्स और भारी-भरकम नकदी न पाकर उन्हें गहरा झटका लगा। जब उन्होंने छानबीन शुरू की, तो उनके निजी सहायक मोतीलाल राय संदिग्ध रूप से गायब पाए गए।
'दीवार लांघकर पीए मोतीलाल भागा'
पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में तेज प्रताप ने बताया कि वारदात वाली रात लगभग 11:30 बजे दो स्थानीय लोगों ने आरोपी पीए मोतीलाल राय को एक बड़े बैग के साथ बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी घर के कैंपस की बाउंड्री वॉल कूदकर भागते हुए देखा था।
चोरी कांड के गवाह होने का तेज प्रताप ने किया दावा
तेज प्रताप ने इन दोनों व्यक्तियों को इस पूरे चोरी कांड का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की जाए तथा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान और नकदी बरामद की जाए।
पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शिकायत पत्र मिलने के बाद मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। सचिवालय थाना पुलिस आरोपों की सत्यता और घटना के समय वहां सक्रिय रहे लोगों के बारे में सटीक साक्ष्य जुटा रही है। इसके लिए तकनीकी सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications