कौन हैं तुषार कालिया, जो बने खतरों के खिलाड़ी-12 के विनर, इनाम में मिले 20 लाख रुपये
कौन हैं तुषार कालिया, जो बने खतरों के खिलाड़ी-12 के विनर, इनाम में मिले 20 लाख रुपये
मुंबई, 26 सितंबर: डांस कोरियोग्राफर तुषार कालिया एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (केकेके) 12 के विनर हुए हैं। तुषार कालिया को 20 लाख रुपये की इनाम राशि मिली है और उसके साथ खतरों के खिलाड़ी-12 की चमचमाती ट्रॉफी भी। खतरों के खिलाड़ी 12 में रनरअप फैसल शेख हुए हैं, शेख, जिन्हें मिस्टर फैसू के नाम से भी जाना जाता है। खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। शो के ग्रैंड फिनाले में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े भी रोहित शेट्टी के साथ नजर आए हैं। रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

इनाम में मिले 20 लाख रुपये और कार
खतरों के खिलाड़ी-12 का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ और इसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था। तुषार कालिया के साथ फाइनल टास्क में फैसल और मोहित मलिक थे। तुषार कालिया शो के विनर हुए। तुषार को विजेता के रूप में 20 लाख रुपये और एक कार इनाम में दी गई है।

जानिए कौन हैं तुषार कालिया
तुषार कालिया बॉलीवुड के कोरियोग्राफर हैं, उन्होंने कई फेमस बॉलीवुड सॉन्ग को कोरियोग्राफ किया है। तुषार कालिया ने फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। तुषार ने वॉर, हाफ गर्लफ्रेंड, ओके जानू, धड़क, द जोया फैक्टर, जंगली और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है।

झलक दिखला जा में भी बतौर जज के रूप में दिख चुके हैं तुषार
तुषार कालिया एक कोरियोग्राफ के रूप में झलक दिखला जा 6 और झलक दिखला जा 7 सहित डांस रियलिटी शो में भी भाग लिया है। वह रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के छठे और सातवें सीजन में स्टेज डायरेक्टर भी थे। वह डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में जज भी थे।

इन डांस फॉर्म में माहिर हैं तुषार कालिया
तुषार कालिया का जन्म 7 मार्च 1986 में हुआ है। वह डांसर के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। तुषार कालिया मयूरभंज छऊ, कलारी, वेस्टर्न और हिप-हॉप जैसे डांस फॉर्म में माहिर हैं। तुषार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। 2022 में तुषार कालिया ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में मॉडल त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी और इस साल शादी करने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications