कौन थीं दंगल की छोटी बबीता Suhani Bhatnagar? जिनका 19 साल में हुआ निधन, सिनेमा में वापसी के लिए थी तैयार

Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म दंगल में आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी बनकर फेमस हुईं सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर को सुनने के बाद तमाम फैंस और सेलेब्स को गहरा सदमा लगा है।

जानकारी के मुताबिक, सुहानी भटनागर का कुछ वक्त पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टर की दी हुई जो दवा खाई उसका शरीर में उल्टा असर होने लगा। जिसकी वजह से धीरे-धीरे शरीर में पानी भरता चला गया। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई और महज 19 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

suhani bhatnagar

कौन थीं सुहानी भटनागर?
सुहानी भटनागर ने आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने कई टीवी एड्स में भी काम किया था। हालांकि बाद में सुहानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

क्यों सुहानी ने बॉलीवुड से बनाई दूरी?
फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले थे। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देना जरूरी समझा और फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि कई इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह फिर से फिल्मों में वापसी करेंगी।

सुहानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह आए दिन अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। फिल्म दंगल के बाद वह और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी तस्वीर काफी पहले शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+