कौन हैं श्रुति चौहान जिनके प्यार में पागल हुए 'सैयारा' अहान पांडे? क्या चल रहा अफेयर या फिर है कोई और बात?
Ahaan Panday and Shruti Chauhan: अहान पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म 'सैयारा' से जबरदस्त धमाल मचाया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं समीक्षकों से भी इसे जबरदस्त रिव्यू मिले हैं।
अहान पांडे की सैयारा कर रही ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म ने रिलीज के महज चार दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता के बाद अब फैंस न सिर्फ अहान पांडे के करियर को लेकर बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

कौन हैं अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रुति चौहान?
-फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस के साथ-साथ श्रुति चौहान नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जो सोशल मीडिया पर अहान पांडे की कथित गर्लफ्रेंड के तौर पर देखी जा रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन श्रुति द्वारा फिल्म 'सैयारा' के लिए की गई इमोशनल पोस्ट ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
आपको बता दें कि श्रुति चौहान एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्हें जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। उस फिल्म में उन्होंने माया का किरदार निभाया था।
-जयपुर की रहने वाली श्रुति चौहान ने ज्योति विद्यापीठ से आर्ट्स की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ म्यूजिक वीडियो 'हद से' में भी नजर आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं श्रुति चौहान
-श्रुति चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.23 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खास बात ये है कि उन्हें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार खुशी कपूर, अलाया एफ, पलक तिवारी, ईशान खट्टर, अनन्या पांडे, अलीजेह अग्निहोत्री, सुहाना खान, आर्यन खान, नव्या नंदा और रणवीर सिंह तक फॉलो करते हैं।
-फिल्म 'सैयारा' गत 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 27 साल की उम्र में अहान पांडे ने न सिर्फ बॉलीवुड में डेब्यू किया है, बल्कि पहले ही हफ्ते में खुद को साबित भी कर दिया है। एक ओर उनकी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा हैं, वहीं श्रुति चौहान की इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्तों को लेकर चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
श्रुति चौहान ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
-श्रुति चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा था- उस लड़के के लिए जिसने हमेशा इस सपने को जिया है, जिसने तब भी भरोसा किया जब बाकी सभी ने शक किया। जिसने इस पल के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। वह जो इस स्टेज का सबसे ज्यादा हकदार है- अहान पांडे। आई लव यू। मुझे तुम पर गर्व है।
-श्रुति चौहान ने आगे लिखा है- मैं रो रही हूं, चिल्ला रही हूं और बस दुआ कर रही हूं कि तुम्हें वह सब मिले जिसके तुम हकदार हो। दुनिया अब तुम्हें जानने वाली है। इस इमोशनल पोस्ट के बाद, उनके रिश्ते की अटकलें तेज़ हो गई हैं। अब फैंस को सिर्फ इस रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है।
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं अहान पांडे
फिल्म 'सैयारा' के लीड हीरो अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टर अहान पांडे की बहन हैं। अहान पांडे ने खुद बताया था कि अनन्या पांडे को देखकर ही उन्हें एक्टिंग करने का खुमार छाया था।
'सैयारा' ने रिलीज के 4 दिन में ही कमा लिए 100 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये दो नए कलाकारों वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बन गई है जिसने 4 दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। अक्षय विदवानी द्वारा निर्मित और यशराज फिल्म्स की इस मूवी का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो 'आवारापन', 'जहर', 'आशिकी 2', 'मर्डर 2', 'एक विलेन', 'मलंग' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications