कौन हैं ऐश्वर्या राय की सुरक्षा करने वाले शिवराज? पूर्व मिस वर्ल्ड बॉडीगार्ड को देती हैं कितनी सैलरी
Aishwarya Rai Bodyguard: आज के समय में बॉलीवुड सेलेब्स की पहचान देश-विदेश में हो गई है। अपने चहीते सेलेब्स से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में स्टार्स को फैंस और भीड़भाड़ से बचाने का काम उनके बॉडीगार्ड्स करते हैं।
स्टार्स की तरह बॉडीगार्ड्स भी हुए पॉपुलर
एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के पर्सनल बॉडीगार्ड्स होते हैं, जो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। कुछ बॉडीगार्ड्स तो स्टार्स की तरह की पॉपुलर भी हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का नाम टॉप पर है। शेरा भाईजान के साथ परछाई की तरह रहते हैं और लोगों के बीच भी काफी फेमस हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स के महंगे बॉडीगार्ड्स
वहीं कैटरीना कैफ और शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉडीगार्ड दीपक सिंह पर है। आको बता दें कि दीपक सिंह की पॉपुलैरिटी भी किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उनके हैंडसम लुक के दीवाने हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इन बॉडीगार्ड्स की सैलरी भी एक्टर्स से कम नहीं है।
कौन हैं ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड?
क्या आपको पता है कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड कौन हैं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में। ऐश्वर्या राय की सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉडीगार्ड शिवराज पर है। शिवराज पिछले कई सालों से एक्ट्रेस के साथ उनकी परछाई बनकर रहते हैं।
शिवराज करते हैं पूर्व मिस वर्ल्ड की सुरक्षा
ऐश्वर्या राय किसी फंक्शन में जा रही हों या फिर किसी इवेंट में, शिवराज उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ हमेशा मौजूद रहते हैं। वह पिछले काफी वक्त से बच्चन परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। साल 2015 में ऐश्वर्या अपने बॉडीगार्ड की शादी में भी शामिल हुई थीं। उस वक्त एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड्स की सैलरी
-डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवराज को हर महीने करीब 7 लाख रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 84 लाख रुपये के आसपास है। आपको बता दें कि पर्सनल बॉडीगार्ड के परिवार की जिम्मेदारी भी स्टार्स के ऊपर ही होती है। वह बॉडीगार्ड के बच्चों की पढ़ाई का पैसा देते हैं। साथ ही उनकी जरूरत की चीजों की भरपाई करते हैं और मेडिकल का खर्च भी उठाते हैं।
-ऐश्वर्या राय के एक और बॉडीगार्ड हैं जिनका नाम राजेंद्र ढोले है। वह कथित तौर पर सालाना 1 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह ऐश्वर्या राय और उनके परिवार के हर ट्रैवलिंग टूर और ट्रिप में साथ रहते हैं।
ससुर अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड
वहीं ऐश्वर्या राय के ससुर यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा की जिम्मेदारी जितेंद्र शिंदे के कंधों पर है। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे हमेशा उनके साथ दिखाई देते हैं। कथित तौर पर बिग बी अपने बॉडीगार्ड को 1.5 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications