कैसे हुआ 'नुक्कड़' के 'खोपड़ी' Sameer Khakhar का निधन? एक समय पर छोड़ दिया था हिंदुस्तान, फिर बनाई नई पहचान
मशहूर हुए एक्टर समीर खाखर का निधन हो गया है। सांस की तकलीफ समेत अन्य मेडिकल समस्याओं से पीड़ित समीर ने अस्पताल में उपचार के दौरान 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

Sameer Khakkar Passes Away: चर्चित टेलीविजन शो 'नुक्कड़' में खोपड़ी का किरदार करके घर-घर में मशहूर हुए एक्टर समीर खाखर का निधन हो गया है। सांस की तकलीफ समेत अन्य मेडिकल समस्याओं से पीड़ित समीर का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने आज सुबह 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन
ईटाइम्स टीवी के साथ एक विशेष बातचीत में, समीर के चचेरे भाई गणेश खखर ने खुलासा किया कि उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि 'वह सांस संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। गणेश ने बताया कि, 'कल सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर को फोन करके घर बुलाया और उन्होंने उन्हें भर्ती करने का सुझाव दिया। इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले गए और आईसीयू में भर्ती कराया। उसके बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और आज सुबह 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।'
समीर खाखर ने एक समय पर छोड़ दिया था देश
समीर खाखर ने अपने लगभग चार दशक के करियर में टेलीविजन के जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है। समीर ने कभी कैमरे के सामने तो कभी पीछे दोनों ही जगह प्रमुख प्रतिभाओं के साथ काम किया। लगातार काम करने के बाद 1990 के दशक में उन्होंने देश छोड़ दिया था, और वह अमेरिका चले गए, जहां वे जावा कोडर के रूप में काम करने लगे। साल 2008 में जब मंदी की मार पड़ी, तो वह वापस भारत वापस लौट आए।
Recommended Video
समीर खाखर का करियर
समीर खखर को चर्चित टेलीविजन शो 'नुक्कड़' में तो दर्शकों का प्यार मिला ही, इसके अलावा उन्होंने, सर्कस, श्रीमान श्रीमति और अदालत जैसे शो में भी अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया। अभी हाल ही में उन्होंने सुधीर मिश्रा की नेटफ्लिक्स फिल्म सीरियस मेन, ZEE5 सीरीज सनफ्लावर और प्राइम वीडियो की फर्जी में सहायक भूमिका निभाई, जिन्हें दर्शकों के बीच खूब प्यार मिला। संजीव ने नवाजुद्दीन की फिल्म सीरियस मैन में पॉलिटिशियन का किरदार निभाया, जिसकी काफी प्रशंसा की हुई। उन्होंने फिल्म 'जवाब हम देंगे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा शहंशाह, गुरु, नफरत की आंधी, परिंद जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया।












Click it and Unblock the Notifications