Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satish Kaushik मामले में नया मोड़! पुलिस को फॉर्महाउस से मिलीं दवाइयां, पार्टी में था एक वांटेड शख्स

Satish Kaushik: सतीश कौशिक के निधन मामले की जांच कर रही पुलिस ने फार्महाउस का दौरा किया, जहां पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस को यहां से कुछ दवाइयां मिलीं हैं। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

satish Kaushik

Satish Kaushik News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और न‍िर्देशक सतीश कौशिक (66) के निधन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, जिला पुलिस की एक अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस से कुछ 'दवाएं' बरामद की हैं, जहां पार्टी आयोजित की गई थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह मौत का सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पार्टी में शामिल मेहमानों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस मेहमानों की सूची खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में एक उद्योगपति शामिल था जो एक मामले में वांछित है। दरअसल, सतीश कौश‍िक द‍िल्‍ली के कापसहेड़ा इलाके में ठहरे हुए थे। यहां अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्‍हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान कौशिक को मृत घोषित कर दिया। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 9 मार्च की सुबह निधन हो गया था।

सतीश कौशिक को रात 12 बजे हुई थी बेचैनी
दरअसल, डीसीपी साउथ- वेस्ट दिल्ली के एक बयान के मुताबिक सतीश कौशिक 8 मार्च को होली मनाने दिल्ली आए थे। रात करीब 12 बजे खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उनके प्रबंधक उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें- 'तू छुपा है कहां मैं तड़पता यहां', सतीश कौशिक को अनुपम खेर ने क्यों कही थी ये बात, वीडियो कॉल हुआ वायरल

Recommended Video

    Cardiac Arrest और Heart Attack में क्या फर्क, दोनों में किससे ज़्यादा खतरा? | वनइंडिया हिंदी

    इन सवालों के जवाब तलाश रही दिल्ली पुलिस
    पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि, सतीश कौशिक दिन में कहां थे, वे बिजवासन के फार्महाउस किसलिए गए थे, उनके अचानक अस्वस्थ होने के पीछे क्या कारण हो सकता है? इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं, जबकि सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने एएनआई को बताया, 'वह रात 10.30 बजे सो गए। लगभग 12.10 बजे उन्होंने सांस फूलने की शिकायत को लेकर मुझे फोन किया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+